Wednesday, February 18

T20 Internationals: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इस फॉर्मेट में खेलते हुए सभी स्पिन गेंदबाजों के लिए हमेशा से ही कड़ी चुनौती रहती है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में पावरप्ले के शुरुआती ओवरों के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी बल्लेबाज तेजी से रन बनाने का प्रयास करते हैं। तभी तो अब ऐसे में स्पिन गेंदबाज ज्यादातर बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते हुए दिखाई देते हैं। इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में मेडन ओवर करना बड़ी सफलता मानी जाती है। लेकिन अभी तक कुछ स्पिन गेंदबाज 1,000+ गेंदें फेंकने के बावजूद कोई मेडन ओवर नहीं फेंक पाए हैं। आइए उनके बारे में भी जान लेते हैं।

1. ईश सोढ़ी :-

इस सूची में पहले पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लेग स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी का नाम आता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड टीम के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी इस समय विश्व के उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 150 विकेट लिए हैं। उन्होंने अभी तक 126 मैचों में खेलते हुए 2,500 से अधिक गेंदे फेंकी हैं।

Ish Sodhi
Ish Sodhi

लेकिन वह अभी तक एक भी ओवर मेडन नहीं डाल पाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 121 पारियों में खेलते हुए 22.52 की शानदार गेंदबाजी औसत और 7.95 की इकॉनमी रेट के साथ 150 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वह टिम साउथी (164) के बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट वाले कीवी गेंदबाज भी हैं।

2. महेश तीक्षणा :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज महेश तीक्षणा का नाम आता है। क्यूंकि वह भी अभी तक अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में एक भी ओवर मेडन नहीं कर पाए हैं। वहीं उन्होंने अभी तक अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 1,400 से अधिक गेंदे फेंकी हैं। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने लगभग 27 की गेंदबाजी औसत के साथ 60 से अधिक सफलताएं हासिल की हैं।

Mahesh Theekshana
Mahesh Theekshana

इसके अलावा उन्होंने साल 2021 में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। लेकिन इस मौजूदा समय में वह इस फॉर्मेट में श्रीलंकाई टीम के प्रमुख गेंदबाज बने हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2024 में 22.25 की गेंदबाजी औसत के साथ कुल 24 विकेट लिए थे।

3. सीन विलियम्स :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सीन विलियम्स का नाम भी आता है। इसके चलते हुए उन्होंने अभी तक 85 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 77 पारियों में खेलते हुए 1,242 गेंदे फेंकी हैं। लेकिन वह अभी तक इस फॉर्मेट में एक भी मेडन ओवर नहीं डाल पाए हैं।

Sean Williams
Sean Williams

जबकि बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज ने अभी तक इस फॉर्मेट में खेलते हुए 29.24 की गेंदबाजी औसत के साथ 49 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा वह साल 2006 से अपने देश के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं।

4. ड्वेन ब्रावो और आंद्रे रसेल :-

Andre Russell
Andre Russell

इस सूची में चौथे पायदान पर दो कैरेबियाई तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो और आंद्रे रसेल का नाम आता है। क्यूंकि ये दोनों कैरेबियाई तेज गेंदबाज भी अभी तक 1,000+ गेंदें फेंकने के बावजूद कोई मेडन ओवर नहीं फेंक पाए हैं। इसके अलावा ब्रावो ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक 1,505 गेंद फेंकी हैं। जबकि आंद्रे रसेल ने भी अभी तक कुल 1,221 गेंद डाली हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version