Saturday, March 21

Bowlers Who Dismissed Rohit Sharma The Most in IPL: हिटमैन के नाम से मशहूर मुम्बई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में से एक हैं। वह लिमिटेड ओवर क्रिकेट में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार हैं। हालाँकि, उनका नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 सूची में भी शामिल हैं

वैसे तो रोहित शर्मा ने आईपीएल में कई गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए हैं, लेकिन कई गेंदबाजों ने उन्हें काफी परेशान भी किया हैं। आईपीएल में रोहित शर्मा किसी एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा 8 बार आउट हो चुके हैं, जबकि कोहली, वॉर्नर और धोनी जैसे दिग्गज बल्लेबाज कभी किसी एक गेंदबाज के खिलाफ इतनी बार आउट नहीं हुए हैं।

रोहित शर्मा को आईपीएल में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले टॉप 6 गेंदबाज | Bowlers Who Dismissed Rohit Sharma The Most in IPL

6.  उमेश यादव (Umesh Yadav) – 5 बार

Umesh Yadav | Bowlers Who Dismissed Rohit Sharma The Most in IPL
Umesh Yadav | Bowlers Who Dismissed Rohit Sharma The Most in IPL

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने आईपीएल में अपना ज्यादातर मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला है। पिछले सीजन वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। उमेश ने आईपीएल में रोहित के खिलाफ 17 पारियों में 118 गेंदों पर 170 रन खर्च करते हुए उन्हें 5 बार आउट किया है।

5. संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) – 5 बार

Sandeep Sharma | Bowlers Who Dismissed Rohit Sharma The Most in IPL
Sandeep Sharma | Bowlers Who Dismissed Rohit Sharma The Most in IPL

आईपीएल में अपने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ऑक्शन टेबल पर फ्रेंचाइजियों द्वारा नजरअंदाज किए जाने वाले संदीप शर्मा भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने 12 आईपीएल पारियों में 44 गेंदों पर 38 रन खर्च करते हुए रोहित को 5 बार आउट किया है। रोहित ने संदीप को अब तक 2 छक्के और 3 चौके लगाए हैं।

4. ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) – 5 बार

Dwayne Bravo | Bowlers Who Dismissed Rohit Sharma The Most in IPL
Dwayne Bravo | Bowlers Who Dismissed Rohit Sharma The Most in IPL

कैरेबियाई फास्ट बॉलिंग आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अपने आईपीएल करियर में रोहित शर्मा को 15 पारियों में 5 पवेलियन की राह दिखाई है। रोहित ने ब्रावो के खिलाफ आईपीएल में 72 गेंदें खेली है, जिसमें उन्होंने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए हैं।

3. विनय कुमार (Vinay Kumar) – 6 बार

Vinay Kumar | Bowlers Who Dismissed Rohit Sharma The Most in IPL
Vinay Kumar | Bowlers Who Dismissed Rohit Sharma The Most in IPL

तेज गेंदबाज विनय कुमार ने आईपीएल में रोहित शर्मा के खिलाफ 6 पारियों में गेंदबाजी की है और उन्होंने सभी पारियों में उन्हें आउट करने का कारनामा किया है। विनय ने रोहित के खिलाफ 33 गेंदों पर सिर्फ 22 रन खर्च करते हुए उन्हें 6 बार पवेलियन भेजा है।

2. अमित मिश्रा (Amit Mishra) – 7 बार

Amit Mishra | Bowlers Who Dismissed Rohit Sharma The Most in IPL
Amit Mishra | Bowlers Who Dismissed Rohit Sharma The Most in IPL

अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने आईपीएल में रोहित शर्मा को 17 पारियों में 7 बार आउट किया है। रोहित ने मिश्रा के खिलाफ 91 गेंदों पर 95.60 की स्ट्राइक रेट से मात्र 87 रन बनाए हैं। वह अनुभवी स्पिनर को सिर्फ 3 छक्के और 2 चौके ही लगा सके हैं, जबकि 31 डॉट गेंदें भी खेली हैं। मिश्रा जी आईपीएल में कई अलग-अलग टीमों की ओर से खेल चुके हैं और पिछले सीजन वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे।

1. सुनील नरेन (Sunil Narine) – 8 बार

Sunil Narine | Bowlers Who Dismissed Rohit Sharma The Most in IPL
Sunil Narine | Bowlers Who Dismissed Rohit Sharma The Most in IPL

आईपीएल इतिहास में रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन (Sunil Narine) के नाम दर्ज है। नरेन ने अपने आईपीएल करियर में रोहित को 21 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 8 बार आउट किया है। हिटमैन ने कैरेबियाई दिग्गज के खिलाफ 134 गेंदों पर 106.71 की स्ट्राइक रेट से 143 रन भी बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के भी लगाए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा जानकारी पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइन्स्टाग्रामट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version