Thursday, March 5

International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज को स्टंप आउट करना एक बड़ी चुनौती होती है। इस दौरान हमें गेंदबाज और विकेटकीपर का शानदार समन्वय देखने को मिलता है। इस बीच ऐसे ही गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को स्टंप आउट कर कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। उस समय ये सभी खिलाड़ी अपनी तेजी, सटीक गेंदबाजी और विकेटकीपर के साथ उत्कृष्ट तालमेल के लिए जाने जाते हैं। आइए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार खिलाड़ियों को स्टंप आउट करने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. मुथैया मुरलीधरन :-

इस सूची में पहले स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का नाम आता है। क्यूंकि इस दिग्गज श्रीलंकाई स्पिनर ने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में 104 बार बल्लेबाजों को स्टंप आउट कराया था।

Muttiah Muralitharan
Muttiah Muralitharan/Getty Images

इसके अलावा वह दुनिया के एकमात्र ऐसे गेंदबाज भी हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा बार बल्लेबाजों को इसी ढ़ंग से आउट किया है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कुल 495 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 22.86 की शानदार गेंदबाजी औसत से 1,347 विकट भी हासिल किए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9/51 का रहा था।

2. शेन वॉर्न :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व महान गेंदबाज शेन वॉर्न का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में 86 बार बल्लेबाजों को स्टंप आउट कराया था। इसके अलावा उन्होंने साल 1992 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

Shane Warne
Shane Warne

जबकि उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 339 मुकाबले खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 25.51 की गेंदबाजी औसत से 1,001 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी। जबकि उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2007 में खेला था। इसके अलावा उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 8/71 का रहा था।

3. हरभजन सिंह और शाकिब अल हसन :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का नाम आता है। वहीं इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 54 बार बल्लेबाजों को स्टंप भी कराया था।

Harbhajan Singh
Harbhajan Singh

इस दौरान शाकिब ने 447 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। इनमें खेलते हुए उन्होंने 712 विकेट लिए थे। जबकि भारतीय दिग्गज स्पिनर ने भी इस दौरान 367 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 711 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी।

4. सईद अजमल :-

इस सूची में चौथे स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज सईद अजमल का नाम आता है। इस पूर्व पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच साल 2008 में खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2015 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Saeed Ajmal
Saeed Ajmal

वहीं इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान की टीम के लिए 212 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 52 बार बल्लेबाजों को स्टंप आउट कराया था। इसके अलावा उन्होंने अपने अंतरराष्ट्र्रीय करियर में 447 विकेट लेने में भी सफलता हासिल की थी। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/55 का रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version