T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा क्रिकेट के खेल में जब किसी बल्लेबाज को जीवनदान मिलता है तो वह उसका भरपूर फायदा उठाने का प्रयास करता है। इस बीच अगर कोई बल्लेबाज भाग्यशाली होता है तो उसके एक पारी के दौरान कई कैच भी छूटते हैं। ठीक इसी तरह से एशिया कप 2025 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के पथुम निसांका को हांगकांग क्रिकेट टीम के खिलाफ भी 4 जीवनदान मिले थे। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन बल्लेबाजों के बारे में जान लेते हैं जिनके एक पारी में 4 कैच छूटे हैं।
1. पथुम निसांका :-
इस सूची में अब पहले पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पथुम निसांका का नाम आ गया है। अभी हाल ही में एशिया कप 2025 में हांगकांग और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में हांगकांग के गेंदबाजों ने काफी संतुलित गेंदबाजी की थी। इसके चलते हुए श्रीलंका की टीम ने अपने पावरप्ले के बाद 35/1 का स्कोर बनाया था। इस मैच की शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करने वाले निसांका ने क्रीज पर टिकने के बाद रन गति को बढ़ाया था।

इसके बाद उन्होंने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके बाद वह 44 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के भी आए थे। वहीं इस मैच में एहसान खान ने ही निसांका के 2 कैच छोड़े थे। जबकि उन्हें पारी के 7वें ओवर में पहला जीवनदान मिला था। इस पूरे मैच में उनके 4 कैच छूटे थे।
श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक अर्धशतक वाले बल्लेबाज बने निसांका :-

अभी हाल ही में हांगकांग और श्रीलंका की टीम के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका ने शानदार अर्धशतक लगाया था। इसके चलते हुए निसांका अब श्रीलंका की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। क्यूंकि उन्होंने अब इस मामले में कुसल मेंडिस (16 अर्धशतक) को पीछे छोड़ दिया है।
2. मोहम्मद हफीज :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज का नाम आता है। साल 2020 में उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में 57 गेंदों में नाबाद रहते हुए 99 रनों की शानदार पारी खेली थी। तब यह मैच हैमिल्टन में खेला गया था। वहीं इस मैच में भी कीवी खिलाड़ियों ने मोहम्मद हफीज के 4 कैच छोड़े थे।

इसके बाद उन्होंने मिले जीवनदान का शानदार फायदा उठाया और आखिर तक नाबाद लौटे थे। वहीं उनकी पारी के चलते हुए तब पाकिस्तान की टीम ने 6 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। इसके बाद मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत भी हासिल कर ली थी।
3. जेसन रॉय :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय का नाम आता है। इसके अलावा क्रिकबज के अनुसार जेसन रॉय ही पहले ऐसे बल्लेबाज बने थे, जिनको अपनी एक पारी के दौरान 4 जीवनदान मिले थे। उस समय यह मैच साल 2018 में खेला गया था। तब इस मैच में बाएं हाथ के स्पिनर लक्षण संदाकन के एक ओवर के दौरान ही श्रीलंकाई फील्डरों ने रॉय को लगातार 2 जीवनदान दिए थे।

इसके बाद उस जीवनदान का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड के इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने 36 गेंदों में 69 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 187 रन का स्कोर खड़ा किया था। जबकि अंत में इंग्लैंड की टीम को 30 रनों से जीत भी मिली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







