Sunday, February 8

भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों ने सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स 2025 में शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार समारोह में चार चांद लगा दिए। इस अवार्ड शो में, महान भारतीय स्पिनर बी.एस. चंद्रशेखर और वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा को क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को साल का सर्वश्रेष्ठ मेंस टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाज का पुरस्कार मिला, जबकि मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को साल 2025 का सर्वश्रेष्ठ मेंस टी-20 इंटरनेशनल बॉलर चुना गया।

रोहित शर्मा और संजू सैमसन को भी किया गया सम्मानित

Rohit Sharma And Sanju Samson Gets Ceat Award
Rohit Sharma And Sanju Samson Gets Ceat Award

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाने के लिए एक विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। वहीँ इसी अवार्ड शो में श्रेयस अय्यर को भी उस टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने के लिए सम्मानित किया गया।

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट ने इस बार साल के बेस्ट मेंस क्रिकेटर का खिताब जीता। इस बीच, उनके साथी हैरी ब्रुक को भी साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज और श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज चुना गया।

स्मृति मंधना और दीप्ति शर्मा ने मारी बाजी

महिला वर्ग में भारत का दबदबा रहा। दीप्ति शर्मा को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज़ चुना गया, जबकि स्मृति मंधाना को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज़ चुना गया। भारतीय खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी।

हर्ष दुबे और अंगकृश रघुवंशी को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए मिला अवार्ड

विदर्भ के हर्ष दुबे को 2024-25 रणजी ट्रॉफी में 69 विकेट लेने के लिए डोमेस्टिक क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया, जिससे एक सीज़न में सर्वाधिक विकेट लेने का नया रिकॉर्ड बना।युवा स्पिनर को इस शानदार प्रदर्शन के चलते आईपीएल में भी मौका दिया गया और फिर से वो डोमेस्टिक सीजन में अपना जोहर दिखाने के लिए तैयार हैं। इस बीच, मुंबई के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ खिलाड़ी घोषित किया गया।

पूरी लिस्ट इस प्रकार है

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर विशेष स्मृति चिन्ह: रोहित शर्मा

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: ब्रायन लारा

साल का सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर: जो रूट

साल का सर्वश्रेष्ठ T20I बल्लेबाज: संजू सैमसन

साल का सर्वश्रेष्ठ T20I गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती

सिएट जियोस्टार पुरस्कार: श्रेयस अय्यर

साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष ODI बल्लेबाज: केन विलियमसन

साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष ODI गेंदबाज: मैट हेनरी

सिएट लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: बी.एस. चंद्रशेखर

साल की सर्वश्रेष्ठ महिला बल्लेबाज: स्मृति मंधाना

साल की सर्वश्रेष्ठ महिला गेंदबाज: दीप्ति शर्मा

साल का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ खिलाड़ी: अंगरीश रघुवंशी

एक्जेम्पलरी लीडरशिप पुरस्कार (Award for Exemplary Leadership) – टेम्बा बावुमा

साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट गेंदबाज: प्रभात जयसूर्या

साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर – हैरी ब्रुक

साल का सर्वश्रेष्ठ सिएट घरेलू क्रिकेटर – हर्ष दुबे

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version