ऑस्ट्रेलिया का होम सीजन शुरू होने में अभी कुछ बाकी है। इस बार उनका होम सीजन इसलिए भी अहम है क्योंकि वहां पर इंग्लैंड की टीम दौरे पर आ रही है। दोनों टीमों के बीच क्रिकेट की सबसे पुरानी राइवलरी एशेज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में होगी।

लेकिन उसके पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लग गया है। उनके कप्तान पैट कमिंस पहले मैच से बाहर हो गए हैं और आगे के लिए भी उनका खेलना अभी संदिग्ध लग रहा है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरी खबर?

कमिंस पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट से हो सकते हैं बाहर

Pat Cummins Will Miss Perth Test Due To Back Injury
Pat Cummins Will Miss Perth Test Due To Back Injury

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच में चोट के चलते बाहर हो सकते हैं। भले ही अभी उस मुकाबले को शुरू होने में 6 हफ्ते का समय बचा हुआ है, लेकिन अभी से ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि वह उसमें नहीं खेलेंगे। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान चोट से जूझ रहे हैं। वह बैक इंजरी से परेशान हैं, इसलिए आगे भी एशेज में उनका हिस्सा लेना मुश्किल लग रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के वेस्टइंडीज दौरे के बाद कमिंस की पीठ का स्कैन कराया गया था, जिसके बाद उन्होंने दर्द की शिकायत की थी। स्कैन से साफ पता चला था कि फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन हड्डियों पर ज़्यादा ज़ोर लगने की वजह से उन्हें आराम और रिहैब की ज़रूरत है। जिसके चलते उनका पहले टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है।

बैक इंजरी के चलते मिस कर सकते हैं टेस्ट

मीडिया ख़बरों की मानें, तो उनकी चोट धीरे-धीरे ठीक हो रही है, जिसके चलते उन्हें फिट होने में अभी काफ़ी समय लग सकता है और वह सिर्फ पहला मैच ही नहीं, बल्कि पूरी सीरीज भी मिस कर सकते हैं। सितंबर की शुरुआत तक उनके गेंदबाज़ी शुरू करने की खबरें आ रही थीं, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है और अक्टूबर शुरू हो चुका है, जिससे उनका पहले मैच में हिस्सा लेना मुश्किल लग रहा है।

स्टीव स्मिथ संभाल सकते हैं ऑस्ट्रेलिया की कमान

कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पहले टेस्ट में टीम को लीड करते हुए दिख सकते हैं। यही नहीं, दिग्गज बल्लेबाज़ कई बार उनकी गैरमौजूदगी में कमान संभाल चुके हैं। साल 2021 में पैट को कोविड होने के बाद 36 वर्षीय धाकड़ खिलाड़ी ने ही टीम का प्रतिनिधित्व किया था और जीत भी दिलाई थी।

कमिंस की जगह बोलैंड को दिया जा सकता है मौका

कमिंस की गैरमौजूदगी ऑस्ट्रेलिया के लिए ज़्यादा बड़ी समस्या नहीं है, क्योंकि उनके पास स्कॉट बोलैंड के रूप में एक बेहतरीन विकल्प मौजूद है, जिन्होंने साल 2021 की एशेज में ही डेब्यू किया था और मेलबर्न टेस्ट के आखिरी दिन 7 रन देकर 6 विकेट लेते हुए इंग्लिश टीम को धराशायी कर दिया था।

उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है और लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस तेज़ गेंदबाज़ ने कहर बरपाते हुए हैट्रिक ली थी, जिसके चलते विंडीज़ टीम मात्र 27 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version