Tuesday, June 16

विराट कोहली दिल्ली के ही रहने वाले हैं उन्होंने घरेलू क्रिकेट दिल्ली टीम की तरफ से ही खेला है। विराट आईपीएल में बेंगलुरु की टीम से खेलते हैं, लेकिन जब भी वह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैदान पर उतरते हैं, तो उनके बल्ले से अच्छी पारी जरूर निकलती है। ऐसा ही कुछ साल 2017 में हुआ था, जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इस मैदान पर शानदार दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने 243 रन बनाए थे और यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

विराट के नाम दर्ज हैं अरुण जेटली स्टेडियम में टेस्ट में सबसे अधिक रन लगाने का रिकॉर्ड

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक टेस्ट मैचों में कुल सात दोहरे शतक लग चुके हैं। लेकिन सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ शानदार 243 रन बनाए थे। यह इस मैदान पर किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा खेली गई अब तक की सबसे बड़ी पारी है।

arun-jaitley-stadium-virat-kohli-highest-test-score
Virat Kohli

विराट कोहली की इस पारी के बाद दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के बर्ट सटक्लिफ का नाम आता है, जिन्होंने 1955 में भारत के खिलाफ नाबाद 230 रन बनाए थे। दिलचस्प बात यह है कि इस मैदान पर दोहरा शतक लगाने वाले अधिकतर बल्लेबाज़ भारतीय ही हैं। विदेशी खिलाड़ियों में सिर्फ सटक्लिफ ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

विराट के अलावा इन प्लेयर्स ने भी लगाए हैं अरुण जेटली स्टेडियम में दोहरे शतक

इस मैदान पर अब तक कुल सात दोहरे शतक लगे हैं। विराट कोहली के अलावा विनोद कांबली, गौतम गंभीर, मंसूर अली खान पटौदी, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण भी यहां दोहरा शतक लगा चुके हैं। विदेशी खिलाड़ियों में सिर्फ न्यूजीलैंड के बर्ट सटक्लिफ ने ही यहां दोहरा शतक लगाया है। उन्होंने 1955 में नाबाद 230 रन बनाए थे।

अब एक बार फिर से टीम इंडिया अरुण जेटली स्टेडियम में टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से यहां खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले मैच में जीत हासिल कर चुकी है और अब सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया इस समय शानदार फॉर्म में है और उम्मीद की जा रही है कि वह यह मैच भी आसानी से जीत लेगी। अब देखना होगा कि वेस्टइंडीज की टीम वापसी कर पाती है या नहीं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version