Sunday, February 15

CAN vs NEP: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की अब शुरुआत हो चुकी है। अब इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों के बीच प्रैक्टिस मैच की शुरुआत शुरुवात हो चुकी है। इसी के बीच पहला प्रैक्टिस मैच कनाडा और नेपाल के बीच अमेरिका के डलास में खेला गया है। इस मैच में कनाडा ने नेपाल की टीम को 63 रनों से हरा दिया है।

इस मैच में कनाडा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 183 रन बनाये। वहीं इन 183 रनों के जवाब में नेपाल की टीम अपनी पारी के 20 ओवर में केवल 120 रन ही बना पाई। नेपाल की टीम पर इस जीत के साथ ही कनाडा की टीम ने इस टी 20 टूर्नामेंट के लिए अपनी शानदार शुरुवात की है।

इस प्रेक्टिस मैच में कनाडा की तरफ से बल्लेबाजी में निकोलस क्रिटोन और रविंद्र पाल सिंह ने बहुत कमाल की पारी खेली। इस मैच में निकोलस ने शानदार 52 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में निकोलस ने केवल 39 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 4 चौके और 2 बेहतरीन छक्के लगाए।

इसके अलावा इस मैच में रविंद्र पाल सिंह ने भी केवल 17 गेंद पर ताबड़तोड़ 41 रन बनाये। अपनी इस 41 रन की पारी में उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया। इस पहले प्रक्टिस मैच में कनाडा के लिए सबसे बड़ी समस्या यही रही थी कि उनकी बैटिंग के टॉप आर्डर के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे है।

इस मैच में कनाडा के लिए ओपनिंग की जोड़ी ने सिर्फ 22 रनों की ही पार्टनरशिप की है। इसके बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आये बल्लेबाज रियान पठान तो अपना खता भी नहीं खोल पाए और आउट हो गए। लेकिन इसके बाद क्रीज पर आये निकोलस ने कनाडा की इस पारी को सँभालने का काम जरूर किया। जबकि आखिर में रविंद्र पाल सिंह की तूफानी पारी के चलते ही कनाडा की टीम इस मैच में चुनौतीपूर्ण टोटल खड़ा करने में सफल रही है।

नेपाल की बैटिंग रही फ्लॉप :- टी 20 वर्ल्ड कप के इस पहले प्रैक्टिस मैच में कनाडा के खिलाफ नेपाल की बैटिंग पूरी तरह से फ्लॉप रही है। इस मैच में नेपाल के लिए सबसे अधिक कुशल मल्ला ने 37 रनों की पारी खेली है। वहीँ इस मैच में अनिल शाह ने 24 रन की और आसिफ शेख ने भी 22 रन की पारी खेली। इसके अलावा और कोई भी नेपाली बल्लेबाज इस पहले प्रैक्टिस मैच में अपना कमाल नहीं दिखा पाया।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 : टी 20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना हुए 2 और भारतीय खिलाडी

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version