Sunday, February 15

French Open 2024: राफेल नडाल को लाल बजरी का बादशाह भी कहा जाता है। अब लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए है। फ्रेंच ओपन के पहले मुकाबले में राफेल नडाल को अलेक्जेंडर ज्वेरेव से मैच खेलना था। इस मैच में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने नडाल को सीधे सेट में 3-6, 6-7, 3-6 से हराकर बाहर का दिया।

अब माना यह भी जा रहा है कि 14 बार के चैंपियन राफेल नडाल का रोलां गैरा पर यह आखिरी मुकाबला है। अपने अब तक के करियर में पहली बार नडाल को क्लेकोर्ट पर पहली बार लगातार दो मुकाबले हारे है। तभी तो फ्रेंच ओपन में पहली बार नडाल चौथे दौर से पहले ही बाहर हुए है। क्लेकोर्ट पर इस ग्रैंडस्लैम में अब तक नडाल ने कुल 116 मैच मैच खेले है और इन खेले गए मैचों में से 112 जीत हांसिल की है।

काफी समय से चोटिल थे राफेल नडाल :- राफेल नडाल का हो सकता है यह आखिरी ग्रैंडस्लैम हो। तभी तो उनको आखिरी बार खेलते देखने के लिए कोर्ट पर करीब 15000 दर्शक मौजूद थे जिन सब ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। क्यूंकि 3 जून को 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन राफेल नडाल 38 साल के हो जायेंगे। राफेल नडाल जनवरी 2023 से ही कूल्हे और पेट की चोटों से जूझ रहे है।

वहीँ इस साल राफेल नडाल ने अब तक कुल 15 मुकाबले खेले है और इनमें नडाल का रिकॉर्ड 8 – 7 का रहा है। तभी तो इन चोटों की वजह से नडाल की रैंकिंग गिरकर अब 275 वीं हो गई है। इस समय फ्रेंच ओपन में नडाल पहली बार गैर वरीय खिलाड़ी के रूप में खेल रहे है।

इस साल संन्यास ले सकते हैं नडाल :- इसी को लेकर इस बार फ्रेंच ओपन के पहले दौर में राफेल नडाल का पहला मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हुआ है जो 2020 में अमेरिकी ओपन के उप विजेता रहे थे। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता और पिछले तीन साल में हर बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुँचने वाले इकलौते खिलाड़ी है।

राफेल नडाल ने पहले संकेत दिया था कि 2024 का यह ग्रैंडस्लैम उनका आखिरी सत्र होगा। लेकिन नडाल ने शनिवार को कहा था कि उन्हें अभी 100 % यकीन नहीं है कि वह फ्रेंच ओपन अब कभी दोबारा नहीं खेलेंगे। जब सोमवार को नडाल अपना मैच हार गए थे तो तब भी उन्होंने यही बात दोबारा से दोहराई थी।

सिर्फ तीन खिलाड़ी से हारे हैं राफेल नडाल :- फ्रेंच ओपन में रोजर फेडरर जैसे खिलाड़ी अभी तक भी राफेल नडाल को नहीं हरा पाए है। इससे पहले नडाल को फ्रेंच ओपन में 2010 में रॉबिन सोडरलिंग और 2015 और 2021 में नोवाक जोकोविच ने हराया था। एक बार इस ग्रैंडस्लैम से वह अपनी चोट के चलते हट गए थे।

राफेल नडाल ने 2005 में पहली बार फ्रेंच ओपन में भाग लिया था और उस बार उन्होंने इसको जीत लिया। यह सिर्फ तीसरी बार ही हुआ है जब राफेल नडाल को किसी भी ग्रैंडस्लैम के पहले ही राउंड में हर कर बाहर होना पड़ा है। इससे पहले 2013 में विंबलडन और 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी वह पहले ही राउंड में हार कर बाहर हुए थे।

ये भी पढ़ें: आईपीएल खत्म होते ही टीम इंडिया ने कसी कमर, अमेरिका पहुँचते ही अभ्यास में जुटी टीम

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version