Sunday, February 15

T20 WORLD CUP 2024: आईपीएल 2024 के ख़त्म होते ही टीम इंडिया अब टी 20 वर्ल्ड कप के मिशन पर अमेरिका के लिए निकल चुकी है। इस मेगा टूर्नामेंट के मिशन के लिए ही रोहित एंड कंपनी ने अमेरिका के लिए उड़न भरी। इस मिशन पर टीम इंडिया के खिलाडी 2 समूहों में अमेरिका पहुंचेंगे। पहले ग्रुप में कप्तान रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव , जसप्रीत बुमराह , कुलदीप यादव , शिवम दुबे आदि खिलाडी अमेरिका पहुंचे थे।

कई खिलाडी अपने पर्शनल काम के चलते अभी अमेरिका के रवाना नहीं हुए है। वो सभी अपना काम खत्म करके बहुत जल्द ही अमेरिका के लिए रवाना हो जायेंगे। संजू सैमसन भी अपने पर्शनल काम के चलते ही अभी दुबई जायेंगे और अपना काम ख़त्म करने के बाद ही अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

इन सब के अलावा कई बचे हुए खिलाडी भी धीरे – धीरे अब अमेरिका के लिए रवाना हो रहे है। भारतीय टीम ने अमेरिका पहुँचने के कुछ समय बाद ही अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। क्यूंकि भारतीय टीम टी 20 वर्ल्ड कप के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

5 जून को आयरलैंड की भारत से भिड़ंत :- टी 20 विश्व कप 2024 में ट्रॉफी के लिए सभी 20 टीमों को आपस में भिड़ना है। तभी तो इस सभी टीमों को पांच – पांच के 4 ग्रुप में बांटा गया है। टी 20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम को ग्रुप ए में जगह मिली है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान , कनाड़ा , आयरलैंड और अमेरिका की टीम को रखा गया है।

टी 20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम अपने पहले मैच में आयरलैंड के साथ मुकाबला खेलेगी। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 5 जून को खेला जायेगा। इसके बाद भारतीय टीम को 9 होने को पाकिस्तान के साथ महामुकाबला खेलना है। इसके बाद भारतीय टीम को 12 जून को अमेरिका से और 15 जून को कनाड़ा के साथ मैच खेलना है।

ये भी पढ़ें: IPL 2024 Final: खिताबी मैच के बाद दिखा रोमांस का तड़का, पत्नी संग लिपटते दिखें नितीश राणा

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version