Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है और उससे पहले क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, लंबे समय के बाद शुरू हो रहे इस मेगा ईवेंट से पहले कई टीमों के खिलाड़ी चोट से परेशान हैं। अब बात चाहे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की हो या ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिन्स की, ये सभी फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में कौन हैं वो 7 स्टार खिलाड़ी, जिन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) से दूर रहना पड़ सकता है।

Champions Trophy 2025: वो 7 खिलाड़ी, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से हो सकते हैं बाहर 

7. सैम अयूब

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा स्टार खिलाड़ी सैम अयूब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे। सैम चोटिल होने से पहले पाकिस्तान के लिए रनों की बारिश की कर रहे थे, लेकिन साउथ अफ्रीका दौरे पर फील्डिंग के दौरान उनका घुटना मुड़ गया। इस कारण उन्हें 6 सप्ताह के लिए मैदान से दूर होना पड़ा। हालांकि, उन्हें ठीक होने में अब लंबा वक्त लगेगा क्योंकि उनकी सर्जरी होने वाली है। यही कारण है कि वह पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेंगे, जिससे मेजबान को एक बड़ा झटका लगा है।

6. जसप्रीत बुमराह

7 Players who can be out of Champions Trophy 2025
Jasprit Bumrah – 7 Players who can be out of Champions Trophy 2025/ Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के लिए भी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर संदेह है। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीठ में चोट लगी थी। इस वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, उन्हें सीरीज के आखिरी वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बीसीसीआई ने अपनी अपडेट की हुई टीम में बुमराह का नाम नहीं डाला।

ऐसे में यह माना जा रहा है कि चोट गंभीर है और उनका चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलना मुश्किल है, लेकिन आधिकारिक रूप से अभी तक इसका ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में बुमराह के ना होने से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

5. जोश हेजलवुड

7 Players who can be out of Champions Trophy 2025
Josh Hazlewood – 7 Players who can be out of Champions Trophy 2025/Getty Images

इस लिस्ट में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का भी शामिल हो गया है। जोश हेजलवुड भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में शामिल हैं, लेकिन टीम के कोच ने साफ तौर से यह कह दिया है कि हेजलवुड के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उन पर फैसला लिया जाएगा। हेजलवुड को भी भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चोट लगी थी।

4. मिचेल मार्श

7 Players who can be out of Champions Trophy 2025
Mitchell Marsh – 7 Players who can be out of Champions Trophy 2025/Getty Images

टीम के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मिचेल मार्श अपनी बैक इंजरी से नहीं उबर पाए है और फिजियो ने उन्हें क्रिकेट से फिलहाल दूर रहने के लिए कहा है। यही कारण है कि मिचेल मार्श अब ऑस्ट्रेलिया के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

3. पैट कमिंस

7 Players who can be out of Champions Trophy 2025
Pat Cummins – 7 Players who can be out of Champions Trophy 2025/Getty Images

मिचेल मार्श के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) का भी खेलना मुश्किल लग रहा है। पैट कमिंस को भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चोट लगी थी। वह टखने की चोट से नहीं ऊबर पाए हैं। इस कारण वह श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने यह कहा है कि कमिंस की चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है और उनका चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की संभावना काफी कम है।

2. गेराल्ड कोएटजी

साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएटजी को कमर में जकड़न और हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर रहना पड़ सकता है। 

1. एनरिक नोर्टजे 

7 Players who can be out of Champions Trophy 2025
Anrich Nortje – 7 Players who can be out of Champions Trophy 2025/Getty Images

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज एनरिक भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो सकते हैं। दरअसल, वो अभी भी अपनी पीठ की चोट से जूझ रहें हैं। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version