Thursday, June 11

Google News Sports Digest Hindi

BAN vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच एक बेहद अहम मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें टॉस को जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। आज इस टूर्नामेंट का 6वां मुकाबला बांग्लादेश क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है।

New Zealand and Bangladesh
New Zealand and Bangladesh

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस को जीतकर कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। जबकि टॉस को हारकर बांग्लादेश की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला है। चलिए जानते है इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिला है।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी :-

बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे मैच में कीवी टीम ने टॉस को जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इन दोनों के बीच यह मुकाबला रावपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जबकि बांग्लादेश की टीम को टॉस को हारकर पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला है।

Mitchell Santner
Mitchell Santner

इस मैच में टॉस को जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा है कि उनकी प्लेइंग-11 में 2 बदलाब हुए हैं। इस बार नाथन स्मिथ की जगह काइल जैमीसन और रचिन रवींद्र की वापसी हुई है। जबकि बांग्लादेश की अंतिम-11 में भी 2 बदलाव देखने को मिले हैं। इस बार सौम्या सरकार और तंजीद शाकिब की जगह पर महमूदुल्लाह और नाहिद राणा को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है।

इस मैच पर रहेगी पाकिस्तान की नजर :-

Bangladesh cricket team
Bangladesh cricket team

इस समय मेगा टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की हालत काफी खराब है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में पहले न्यूजीलैंड और फिर भारत के हाथों मिली हार के बाद अब उनका सेमीफाइनल में पहुंचना भी काफी मुश्किल हो गया है। तभी तो अब इस टीम का फ्यूचर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच पर ही टिका हुआ है।

New Zealand cricket team
New Zealand cricket team

अब अगर इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम जीत जाती है तो तब पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। लेकिन यदि बांग्लादेश की टीम इस मैच को जीत जाती है तो यह पाकिस्तान की टीम टॉप-4 की रेस में बना रहेगा। तभी तो रावलपिंडी स्टेडियम में खेले जाने वाले इन दोनों टीमों के इस मैच पर पाकिस्तान की टीम नजरें लगाए बैठी है।

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11 :-

बांग्लादेश टीम : तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान

न्यूजीलैंड टीम : विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्के.

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version