Champions Trophy 2025: आईसीसी के इस मेगा इवेंट में आज 7वें मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम आमने सामने आने वाली हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड की टीम को हराया था।

जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराकर जीत हासिल की थी। अब ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच होने वाले मैच को जो भी टीम जीतेगी वह अपना स्थान सेमीफाइनल में पक्का कर लेगी। चलिए मैच से पहले इस मैच की फैंटसी इलेवन और जरूरी बातों को जान लेते हैं।
साउथ अफ्रीका का पलड़ा रहा है भारी :-
अभी तक इन दोनों देशों के बीच हुए हुई भिड़ंत में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का पलड़ा भारी रहा है। अब तक ऑस्ट्रलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 110 वनडे मैचों में एक दूसरे के सामने आई हैं।

इनमें से दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कुल 55 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि इस दौरान खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 51 मैच में जीत दर्ज की है। इस दौरान इनमें से 3 मैच टाई और 1 मैच बेनतीजा रहा है। अब इन दोनों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो इनमें से दक्षिण अफ्रीका ने 4 में जीत दर्ज की है।
इस तरह की हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम :-
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने पिछले मैच में इंग्लैंड के द्वारा दिए गए बड़े लक्ष्य 352 रनों को हासिल किया था। तब यह मैच लाहौर में खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज जोश इंगलिस ने बड़ा शतक लगाया था। तभी तो आज फिर वह अपनी इसी फॉर्म जारी रखना चाहेंगे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी रहेगी।
ऑस्ट्रेलिया संभावित एकादश : मैथ्यू शॉर्ट, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा और स्पेंसर जॉनसन।
ऐसी हो सकती है दक्षिण अफ्रीकी टीम :-
साऊथ अफ्रीका के पिछले मैच में उनके विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन अपनी चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। इस मैच में उनकी वापसी हो सकती है। उनका पिछल मैच अफगानिस्तान की टीम से हुआ था। इस मैच में कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की थी। तभी तो वह एक बार फिर से नई गेंद से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के सामने मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका संभावित एकादश : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को येंसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर :-
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में 86 गेंदों में नाबाद 120 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में हमें उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के भी देखने मिले थे।
जबकि इस टीम के अन्य बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने भी दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ खेली 10 वनडे पारियों में 55.11 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 88.88 की स्ट्राइक रेट के साथ 496 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक भी आया था। जबकि अफ्रीकी बल्लेबाज रबाडा ने भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 16 वनडे में 25.50 की गेंदबाजी औसत से 30 विकेट लिए हैं।
हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-
विकेटकीपर : जोस इंग्लिस (उपकप्तान) और हेनरिक क्लासेन।
बल्लेबाज : ट्रेविस हेड (कप्तान), स्टीव स्मिथ, तेम्बा बावुमा और मार्नस लाबुशेन।
ऑलराउंडर्स : एडेन मार्करम और ग्लेन मैक्सवेल।
गेंदबाज : केशव महाराज, कगिसो रबाडा और एडम जैम्पा।
आज 25 फरवरी को यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इन दोनों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। वहीं भारत में इस मैच को जियो हॉटस्टार ऐप और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


