Sunday, February 15

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज ग्रुप बी में इस टूर्नामेंट की दो बड़ी टीमों के बीच मैच खेला जाने वाला है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम एक दूसरे के सामने होने वाली हैं। तभी तो आज हमें इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

बारिश के चलते टॉस में हुई देरी :-

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच रावलपिंडी के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। वहीं इस मैच को जो भी टीम जीत लेगी वह इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लेगी। इन दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले का टॉस दोपहर 2 बजे होना था। लेकिन बारिश के कारण इसमें देरी हो रही है। इसके बाद अब नया समय जारी कर दिया जाएगा।

rain in Rawalpindi
rain in Rawalpindi

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने पहले मैच में बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की थी। इस मैच में उन्होंने इंग्लैंड की टीम को हराया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम के 2 अंक हो गए हैं। जबकि दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम को हराया था। अब इस जीत के बाद उसके भी 2 ही अंक है। लेकिन इस ग्रुप की अंक तालिका में वह पहले स्थान पर है। वहीं आज इन दोनों टीमों के लिए यह काफी अहम मुकाबला होने वाला है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम :- मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (कीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉसन, सीन एबॉट, आरोन हार्डी, जेक फ्रेसर-मैकगर्क, तनवीर संघ दक्षिण अफ्रीकी टीम

दक्षिण अफ्रीकी टीम :- रयान रिकेल्टन (कीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, वियान मल्डर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, हेनरिक क्लाजेन , कॉर्बिन बॉश

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version