Tuesday, March 10

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की टीम को हरा कर गहरा जख्म दिया है। इस अहम मुकाबले में टॉस को जीतकर पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फिसला किया था। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने अपने सभी विकेट खोकर केवल 241 रनों का स्कोर ही खड़ा किया था। तब इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की दमदार बल्लेबाजी के चलते हुए इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

Pakistan cricket team
Pakistan cricket team

आईसीसी के इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम का विजयी अभियान जारी है। इसके चलते हुए टीम इंडिया ने लीग स्टेज के अपने दूसरे मैच में मेहबान पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया है। अब इस जीत के बाद भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना बिल्कुल आसान हो गया है। जबकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर आ गई है। चलिए ऐसे में हम जानते हैं भारत के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिसके पूरे पाकिस्तान को शर्मसार किया।

बाबर आजम :-

चैंपियंस ट्रॉफी के इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम भारत के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। उन्होंने इस मैच में 26 गेंद पर केवल 23 रन ही बनाए थे।

Babar Azam
Babar Azam

इसके बाद वह आउट हो गए। उनकी इस खराब बल्लेबाजी के चलते ही पाकिस्तान की टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही थी। जिसके चलते हुए उनकी टीम ने भारत को केवल 242 रनों का लक्ष्य ही दिया।

मोहम्मद रिजवान :-

पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भी इस महत्वपूर्ण मुकाबले में काफी धीमी बल्लेबाजी की थी। शुरू के दो विकेट गिरने के बाद वह सउद शकील के साथ क्रीज पर डट कर खेल रहे थे। पर उनकी पारी काफी स्लो रही थी।

Mohammad Rizwan
Mohammad Rizwan

उनको सभी भारतीय गेंदबाजों के सामने एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। अपनी इस पारी में वह पूरी तरह से दवाब में दिखे थे। लेकिन जब उन्होंने मैच में तेजी से रन बनाने की कोशिश की तो तब उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने इस मैच में 77 गेंद में 46 रन ही बनाए।

इमाम उल हक :-

Imam ul Haq

Imam ul Haq
Imam ul Haq

इस टूर्नामेंट में फखर जमान के चोटिल होने के बाद पाकिस्तान की टीम ने इमाम उल हक को मौका दिया था। लेकिन भारत के खिलाफ इस मैच में इमाम टीम के लिए ओपनिंग करने के लिए आए। तब इस मैच में वह तेजी से रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए थे।

नसीम शाह :-

इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम के सामने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह की गेंदबाजी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। क्यूंकि वह अपनी टीम के स्ट्राइक तेज गेंदबाजे में से एक थे।

Naseem Shah
Naseem Shah

उनकी जिम्मेदारी यह थी कि वह अपनी टीम को शुरुआत में ही जल्दी से विकेट दिलाए। लेकिन इस मैच में वह ऐसा नहीं कर सके। इसके चलते हुए पाकिस्तान ने भारत के आगे आसानी से घुटने टेक दिए।

हारिस रऊफ :-

Haris Rauf
Haris Rauf

इस मेगा टूर्नामेंट के काफी अहम मैच में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भी भारतीय टीम के खिलाफ अपनी टीम को काफी निराश किया। क्यूंकि वह इस पूरे ही मैच में अपनी टीम को विकेट दिलाने में पूरी तरह से नाकाम रहे थे। तभी तो उनके इस खराब गेंदबाजी प्रदर्शन के चलते हुए टीम इंडिया के खिलाफ उनकी टीम को हार का समना करना पड़ा था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version