Champions Trophy 2025 Final: आईसीसी के इस मेगा टूर्नामेंट में अभी तक 14 मैचों के खेलने के बाद 2 फाइनल टीमों का फैसला हुआ है। इस बार फाइनल मैच भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच रविवार 9 मार्च को खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई के मैदान पर खेला जाएगा।
इस पूरे आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। लेकिन इस बीच अब टीम इंडिया इस कीवी टीम को हलके में नहीं लेना चाहेगी। क्यूंकि इस समय न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भी काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अब आइए ऐसे में हम सभी न्यूजीलैंड के शीर्ष बल्लेबाजों के भारत के खिलाफ प्रदर्शन के बारें में भी जान लेते हैं।
केन विलियमसन :-
कीवी टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने भारतीय टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच साल 2010 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने भारत के खिलाफ 30 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 29 पारियों में 1,228 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 45.48 की रही है।

इस बीच हमें उनके बल्ले से भारत के खिलाफ 1 शतक और 11 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। जबकि चैंपियंस ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने केवल 10 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 10 पारियों में 59.33 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 534 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक भी आए हैं।
रचिन रविंद्र :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को अपने युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र से भी इस फाइनल मैच में काफी उम्मीदें होंगी। इसके अलावा वह अभी तक भी भारत के खिलाफ एक भी मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए हैं। इस दौरान भारत के खिलाफ उन्होंने 3 पारियों में 31.33 की औसत से 94 रन बनाए हैं।

इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन का रहा है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में 3 मैच खेले हैं और इसकी 3 पारियों में 75.33 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 226 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 2 शतक भी देखने को मिले हैं।
डेरिल मिचेल :-
कीवी टीम के एक और स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारतीय टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच साल 2022 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 9 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 7 पारियों में 46.57 की बल्लेबाजी औसत के साथ 326 रन बनाए हैं।

इस दौरान हमें उनके बल्ले से 2 शतक भी देखने को मिले हैं। वहीं इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 134 रन का रहा है। इसके अलावा इस कीवी स्टार बल्लेबाज का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ खास नहीं रहा है। इसमें खेलते हुए उन्होंने 3 पारियों में 25.33 की औसत के साथ सिर्फ 76 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 49 रन रहा है।
टॉम लैथम :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम का भारतीय टीम के खिलाफ प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इस कीवी बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच साल 2016 में खेला था। इस खिलाड़ी ने अभी तक कुल 26 वनडे खेले हैं।

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 23 पारियों में 46.84 की बल्लेबाजी औसत के साथ 890 रन बनाए हैं। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 145* रन रहा है। इसके अलावा अभी तक इस चैंपियंस ट्रॉफी में टॉम लैथम ने खेली 4 पारियों में 191 रन बनाए हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

