Saturday, March 14

Champions Trophy 2025, IND vs BAN: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन रोहित की छोटी, मगर दमदार पारी ने भारतीय टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा की इस उपलब्धि ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

उनकी यह फॉर्म भारत के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने की उम्मीदों को और मजबूत कर रही है। अब देखना होगा कि टूर्नामेंट के आगे के मैचों में वह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं। आइए एक नजर डालते हैं रोहित शर्मा के बनाए गए रिकॉर्ड्स पर। 

41 रनों की पारी, लेकिन रिकॉर्ड्स की झड़ी

Rohit Sharma Created History, IND vs BAN
Rohit Sharma Created History, IND vs BAN/Getty Images

रोहित शर्मा ने इस मैच में 36 गेंदों में 41 रन की उपयोगी पारी खेली और वनडे क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरते ही विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया।

सचिन तेंदुलकर का टूटा रिकॉर्ड 

IND vs BAN
Sachin Tendulakar/Getty Images

जैसे ही रोहित शर्मा ने 11,000 रन पूरे किए, उन्होंने इस आंकड़े को पार करने वाले सबसे तेज भारतीय खिलाड़ियों की सूची में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने यह कारनामा अपनी 261वीं पारी में किया, जबकि सचिन ने 276 पारियों में 11,000 रन बनाए थे।

सबसे तेज 11,000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी

Rohit Sharma Created History, IND vs BAN
Rohit Sharma Created History, IND vs BAN/Getty Images

विराट कोहली – 222 पारियां

रोहित शर्मा – 261 पारियां

सचिन तेंदुलकर – 276 पारियां

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा का शानदार आगाज

Rohit Sharma Created History, IND vs BAN
Rohit Sharma Created History, IND vs BAN/Getty Images

रोहित शर्मा के लिए यह टूर्नामेंट बेहद खास साबित हो रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 119 रनों की पारी खेली थी और अब बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपने वनडे करियर के 11,000 रन पूरे कर लिए हैं। उनकी इस शानदार फॉर्म से भारतीय टीम को काफी फायदा मिलेगा।

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर एक नजर

कुल मैच – 269

कुल रन – 11,029

शतक – 32

अर्धशतक – 57

डबल सेंचुरी – 3

सर्वश्रेष्ठ स्कोर – 264 रन

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version