Saturday, March 14

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने डेब्यू मुकाबले में ऐतिहासिक शतक जड़ा। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 129 गेंदों में नाबाद 101* रन की शानदार पारी खेली।

अपनी शतकीय पारी के बीच गिल ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने 46.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की। गिल की इस ऐतिहासिक पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

शुभमन गिल बने चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में शतक के साथ शुभमन गिल चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1998), मोहम्मद कैफ (बनाम जिम्बाब्वे, 2002) और शिखर धवन (बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2013) उनसे पहले यह कारनामा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू पर शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी सूची, शुभमन गिल बने 10वें बल्लेबाज

तेंदुलकर (141) ने 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, कैफ (111*) ने 2002 में जिम्बाब्वे के खिलाफ और धवन (114) ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। सभी मैचों में भारत को जीत मिली थी और ये बल्लेबाज प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऐसा रहा भारत बनाम बांग्लादेश मैच का हाल

भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के सामने उनकी पारी लड़खड़ा गई।

शमी ने 10 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जिससे बांग्लादेश की टीम 49.4 ओवर में 228 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदोय ने 118 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जाकिर अली ने 68 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत मजबूत रही। कप्तान रोहित शर्मा (36 गेंदों में 41 रन) और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। इसके बाद गिल ने संयमित बल्लेबाजी जारी रखी और 129 गेंदों में नाबाद 101* रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 46.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गिल को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ, भारत ने ग्रुप ए में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए और टूर्नामेंट में अपने अभियान की सही शुरुआत की। अब उनका अगला मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होगा, जहां टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल के लिए दावेदारी ठोकने की कोशिश करेगी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version