Saturday, March 7

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और इस बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों के बीच खिताब के लिए आपस में जंग होगी। उससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही पाँच टीमें ऐसी हैं जो एक ही दिन मैदान पर उतरेंगी।

दरअसल, मेगा इवेंट से पहले भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमों के बीच अलग-अलग स्थानों पर वनडे सीरीज खेला जा रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले कौन-कौन सी टीमों के बीच वनडे मुकाबले खेले जा रहे हैं। 

Champions Trophy: पहले वनडे में आमने-सामने होंगे ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका

Champions Trophy 5 Team Will Play ODI Match 12th February
Champions Trophy 5 Team Will Play ODI Match 12th February – AUS vs SL/Getty Images

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद अब इन दोनों ही टीमों के बीच दो वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इससे पहले टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने श्रीलंका को 2-0 से हराकर सीरीज को अपने नाम कर लिया था। इन दोनों ही टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा है, जबकि श्रीलंका इस ICC टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। 

Champions Trophy: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा आखिरी वनडे 

Champions Trophy 5 Team Will Play ODI Match 12th February
Champions Trophy 5 Team Will Play ODI Match 12th February – IND vs ENG/Getty Images

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम शुरुआती दोनों मैच जीतने के बाद इंग्लैंड को क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान ऑपर उतरेगी। जबकि इंग्लैंड की टीम सीरीज का आखिरी मैच जीतकर अपनी साख बचाना चाहेगी। बता दें कि, अहमदाबाद में तीसरा वनडे दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा। 

Champions Trophy: ट्राई सीरीज के फाइनल के लिए पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका में होगी भिड़ंत 

Champions Trophy 5 Team Will Play ODI Match 12th February
Champions Trophy 5 Team Will Play ODI Match 12th February – SA vs PAK/Getty Images

न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की ट्राई सीरीज पाकिस्तान में खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 8 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें कीवी टीम को जीत मिली।

इसी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्राई सीरीज के फाइनल का टिकट पहले ही कटा लिया है। अब पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए खिताबी जंग होगी। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम 14 फरवरी को न्यूजीलैंड के साथ फाइनल मैच खेलेगी। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version