Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है। इस टूर्नामेंट (Champions Trophy) का पहला मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाएगा। उस दिन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपने अभियान को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलकर शुरू करने वाली है।

NZ vs SL: लगातार दूसरे मैच में हारा श्रीलंका, न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा
image source via getty images

इस मेगा टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की अगुवाई मिचेल सेंटनर करते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस टूर्नामेंट (Champions Trophy) में वह ग्रुप-B में मौजूद है। इस ग्रुप में उनके अलावा पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश की टीमें भी हैं। इस बीच आइए इस मेगा टूर्नामेंट में अभी तक उनके प्रदर्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।

अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में ऐसा रहा है कीवी टीम का प्रदर्शन :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इस मेगा टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला साल 1998 में खेला था। वहीं तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टूर्नामेंट (Champions Trophy) में कुल 24 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उनको 12 मैच में जीत मिली हैं। जबकि इस दौरान खेलते हुए उनको 10 में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान उनके दो मुकाबलों का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया था।

Champions Trophy में न्यूजीलैंड टीम के आंकड़े :-

न्यूजीलैंड की टीम का चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) टूर्नामेंट में खेलते हुए सबसे बड़ा स्कोर 347/4 रन रहा है। उनका यह स्कोर साल 2004 में USA की टीम के खिलाफ आया था। वहीं तब इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में 2 बार 300 का आंकड़ा भी पार किया था। इसके अलावा न्यूजीलैंड टीम का सबसे कम स्कोर 132/10 रन रहा है।

New-Zealand-cricket-team
image source via getty images

उनका यह स्कोर साल 2002 में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ आया था। वहीं इस टूर्नामेंट (Champions Trophy) में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी जीत 210 रन की थी। यह जीत उनको USA के खिलाफ 2004 में मिली थी। एक अन्य जीत उनको साल 2002 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ मिली थी। तब उनको 167 रनों से जीत मिली थी।

न्यूजीलैंड ने एक बार जीती है चैंपियंस ट्रॉफी :-

अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के 8 संस्करण पूरे हो चुके हैं। इनमें से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने साल 2000 में इस ट्रॉफी का खिताब जीता था। उनके अलावा पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, और वेस्टइंडीज ने भी इसका एक-एक खिताब जीता है।

Kane Williamson
image source via getty images

जबकि ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम ने 2 बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। उनके अलावा भारत भी 2 बार इस ट्रॉफी का चैंपियन रह चुका है। लेकिन इनमें से भारत को एक बार ही पूर्ण चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। क्यूंकि साल 2002 में उसको श्रीलंका के साथ इस ट्रॉफी को साझा करना पड़ा था।

न्यूजीलैंड के इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए इस मेगा टूर्नामेंट (Champions Trophy) में सबसे ज्यादा रन उनके पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने बनाए थे। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक कुल 13 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 13 पारियों में 33.92 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 441 रन बनाए थे।

Daniel Vettori - Most Wickets in ICC Champions Trophy
image source via getty images

उनके अलावा एक अन्य धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन ने भी इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 6 पारियों में 69 की बल्लेबाजी औसत के साथ 345 रन बनाए हैं। उनके अलावा नाथन एस्टल ने भी इस टूर्नामेंट में 13 पारियों में खेलते हुए 28.66 की औसत के साथ कुल 344 रन बनाए थे। वहीं विलियमसन और एस्टल ने इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए 1-1 शतक भी लगाया है।

न्यूजीलैंड के लिए इन गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज काइल मिल्स हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 17 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 17.25 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 28 विकेट लिए थे। इस दौरान खेलते हुए टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर 4 विकेट लेना रहा था।

Jacob Duffy Joins New Zealand's ODI Squad for Tri-Series Against Pakistan and South Africa
image source via getty images

जबकि एक अन्य गेंदबाज डेनियल विटोरी ने भी इस टूर्नामेंट में कुल 17 मुकाबले खेले थे। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 29 की गेंदबाजी औसत और 3.65 की इकॉनमी रेट के साथ 18 विकेट लिए थे। तब उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर 3 विकेट लेना रहा था। इसके अलावा एक अन्य गेंदबाज शेन बॉन्ड ने भी इस टूर्नामेंट में 27.76 की गेंदबाजी औसत के साथ कुल 17 विकेट लिए थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version