Thursday, June 18

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है। इस समय चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) टूर्नामेंट को शुरू होने में केवल एक हफ्ते का समय शेष रह गया है। क्यूंकि आगामी 19 फरवरी से पाकिस्तान की मेजबानी में इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है। लेकिन इस बार भारतीय क्रिकेट अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाली है।

इस समय करीब 8 साल बाद यह चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) टूर्नामेंट खेला जा रहा है। तभी तो अब ऐसे में यह बेहद खास होने वाली है। इसके अलावा कुछ बड़े खिलाड़ियों का यह आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट भी हो सकता है। तभी तो आज हम इन 5 बड़े खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस बार आखिरी ICC टूर्नामेंट खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Champions Trophy रोहित शर्मा :-

इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। तभी तो इस बार रोहित शर्मा का यह वनडे फॉर्मेट का अंतिम आईसीसी टूर्नामेंट भी हो सकता है। इसके अलावा टी20 फॉर्मेट से वह पहले ही सन्यास ले चुके हैं। इस समय रोहित शर्मा 37 साल के भी हो चुके हैं।

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, दूसरे वनडे में तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
image source via getty images

वहीं अगला वनडे विश्व कप साल 2027 में खेला जाने वाला है। इसके अलावा अगले चैपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) टूर्नामेंट में भी काफी समय बचा है। जबकि अगले WTC फाइनल में भी 2 साल से ज्यादा का समय बचा है। अब ऐसे में उस समय तक उनका खेलना काफी मुश्किल लग रहा है।

विराट कोहली :-

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस काफी कमाल की है। इस समय वह 36 साल के भी हो गए हैं। क्यूंकि उनकी फिटनेस के आगे इस समय कई युवा खिलाड़ी भी फीके नजर आते हैं।

Virat Kohli: कोहली के निशाने पर है सचिन का महारिकॉर्ड, पहले वनडे में कर सकते हैं बड़ा धमाका
image source via getty images

इसके अलावा विराट कोहली काफी लंबे समय से अपनी खराब फॉर्म से भी गुजर रहे हैं। इस समय उन्होंने भी टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। तभी तो अब ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) उनका भी आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है।

केन विलियमसन :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन भी इस समय 35 साल के हो जाएंगे। तभी तो अब ऐसे में वह भी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में आखिरी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

PAK vs NZ: Kane Williamson scored a century against Pakistan
Kane Williamson

वहीं पिछले काफी समय से वह अपनी इंजरी से काफी परेशान रहे हैं। लेकिन इस मौजूदा समय में वह काफी शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। इसके चलते हुए भी साल 2027 में उनके दोबारा से खेलने की सम्भावना काफी कम है।

मिचेल स्टार्क :-

इस मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने क्रिकेट की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया है। इसके अलावा जब वह आईसीसी टूर्नामेंट में खेलते हैं तो तब वह काफी शानदार प्रदर्शन करते हैं।

Fastest 200 ODI Wickets: वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, जानिए लिस्ट
image source vis getty images

इस समय वह भी 35 साल के हो चुके हैं। इसके चलते हुए ही वनडे फॉर्मेट में स्टार्क का यह आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट भी हो सकता है। क्यूंकि साल 2027 तक वह भी क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

मोहम्मद नबी :-

इस समय अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी भी 40 साल के हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट को एक बड़े मुकाम तक पहुंचाने में भी अपना काफी अहम योगदान दिया है।

Mohammad Nabi
Mohammad Nabi/Getty Images

इसके चलते हुए यह ट्रॉफी नबी का भी आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट हो सकता है। क्यूंकि वह इस बार आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस बीच यह संभावना लगाई जा रही है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version