Thursday, March 5

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत आगामी 19 फरवरी से होने वाली है। इस बार टूर्नामेंट (Champions Trophy) का पहला मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 19 फरवरी को कराची में खेला जाने वाला है। वहीं अभी तक इस टूर्नामेंट के 8 संस्करण खेले जा चुके हैं।

PAK VS NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल की फैंटेसी इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े
image source via getty images

साल 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का पहला संस्करण खेला गया था। तब इस संस्करण को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने जीता था। तभी तो अब ऐसे में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

Champions Trophy हसन अली :-

साल 2017 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जीता था। तब इस संस्करण को पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराकर जीता था। वहीं पाकिस्तान टीम की इस खिताबी जीत में उनके तेज गेंदबाज हसन अली ने काफी बड़ी भूमिका निभाई थी।

hasan ali
image source via getty images

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली पहले स्थान पर आते हैं। पाकिस्तान के इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने उस समय कुल 5 मैच खेले थे। उस समय उन्होंने 14.69 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 13 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने भारत के खिलाफ फाइनल मैच में 3 विकेट लिए थे। तब उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था।

जेरोम टेलर :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जेरोम टेलर चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। तब साल 2006 के संस्करण में खेलते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इसकी उपविजेता रही थी। उस समय इसको फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 8 विकेट से हरा दिया था।

Jerome Taylor
image source via getty images

इसके अलावा साल 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट (Champions Trophy) में खेलते हुए कैरेबियाई तेज गेंदबाज जेरोम टेलर ने कुल 7 मुकाबले खेले थे। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 7 पारियों में 22.07 की शानदार गेंदबाजी औसत और 5.03 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 13 विकेट हासिल किए थे। इस संस्करण में उन्होंने एक मैच में 4 विकेट भी लिए थे। वहीं फाइनल मैच में वह केवल एक विकेट ही ले पाए थे।

रविंद्र जडेजा :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। तब साल 2013 के टूर्नामेंट फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 5 रन से हराकर इसका खिताब जीत लिया था। वहीं उस समय फाइनल मैच में रविंद्र जडेजा ने भी 2 विकेट लिए थे।

Ravindra Jadeja
image source via getty images

साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने कुल 5 मैच खेले थे। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 12.83 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 12 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 4 से भी कम रही थी। इस संस्करण में उन्होंने एक मुकाबले में 5 विकेट हॉल भी लिया था। हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि इस टूर्नामेंट (Champions Trophy) के इतिहास में जडेजा सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी हैं।

फरवीज महरूफ :-

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज फरवीज महरूफ चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर आते हैं। साल 2006 के टूर्नामेंट में महरूफ ने कुल 6 मुकाबले खेले थे। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 6 पारियों में 15.83 की गेंदबाजी औसत और 5.27 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 12 विकेट लिए थे।

Farveez Maharoof
image source via getty images

इस संस्करण में खेलते हुए उन्होंने इसके एक मैच में 6 विकेट लेने का कारनामा भी किया था। इसके अलावा उसी संस्करण में खेलते हुए उनके साथी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भी 11 विकेट हासिल किए थे। तब अपने इन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद भी यह श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version