Monday, March 16

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत आगामी 19 फरवरी से होने वाली है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट (Champions Trophy) की शुरुआत साल 1998 में हुई थी। उस समय इसको विल्स इंटरनेशनल कप के नाम से जाना जाता था। इसके बाद फिर आईसीसी ने इसका नाम आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी कर दिया था। इसके कुछ समय बाद इसको चैंपियंस ट्रॉफी के नाम से जाना जाने लगा था।

Pakistan vs South Africa: Aggressive reaction of Pakistan players against Temba Bavuma went viral on social media/Getty Images
image source via getty images

इसके बाद साल 2017 में यह टूर्नामेंट (Champions Trophy) आखिरी बार खेला गया था। इसके बाद से इसको बंद कर दिया गया था। इसके अंतिम संस्करण को पाकिस्तान की टीम ने जीता था। तब उन्होंने भारतीय टीम को हराया था। वहीं अब लगभग 8 साल बाद एक बार फिर से इस टूर्नामेंट (Champions Trophy) की शुरुआत होने जा रही है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट (Champions Trophy) में गेंदबाजी करते हुए भी कई कीर्तिमान बने हैं। तो चलिए जानते है इस टूर्नमेंट के मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों के बारे में।

Champions Trophy परवेज माहरुफ :-

Farveez Maharoof
image source via getty images

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व मीडियम पेस गेंदबाजी ऑलराउंडर परवेज माहरुफ के नाम पर इस चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 14 अक्तूबर 2006 को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ मुंबई के बेब्रोर्न स्टेडियम में गेंदबाजी करते हुए यह शानदार प्रदर्शन किया था। तब श्रीलंका के इस स्टार गेंदबाजी ऑलराउंडर ने 9 ओवरों में 14 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे

जोश हेजलवुड :-

Pat Cummins and Josh Hazlewood
image source via getty images

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Champions Trophy) ने 2 जून 2017 को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए बर्मिंघम के मैदान पर 9 ओवरों में 52 रन देकर छह विकेट लिए थे। इस मैच में कंगारू टीम के स्टार पेसर का इकॉनमी रेट 5.77 का रहा था।

शाहिद अफरीदी :-

Shahid Afridi- Most Wickets As Captain In T20 Cricket
image source via getty images

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने केन्या क्रिकेट टीम के खिलाफ 14 सितंबर 2004 को खेलते हुए मैच में 6 ओवरों में 11 रन देकर 5 विकेट लेने का कारनामा किया था। वहीं इस मैच में उन्होंने केवल 1.83 की शानदार इकॉनमी रेट के साथ गेंदबाजी की थी।

मखाया नतिनी :-

South Africa Team For Champions Trophy 2025
image source via getty images

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया नतिनी अपनी गजब की फिटनेस के साथ-साथ रफ़्तार और सटीकता से गेंदबाजी करने के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Champions Trophy) के खिलाफ 27 अक्तूबर 2006 को खेलते हुए अपने 6 ओवरों में 21 रन देकर पांच विकेट लेने का कारनामा किया था। इस मुकाबले में उन्होंने 3.50 की इकॉनमी रेट से रन दिए थे।

मर्वन डिल्लन :-

Mervyn Dillon
image source via getty images

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मर्वन डिल्लन ने 15 सितंबर 2004 को मैच में 10 ओवरों में 29 रन देकर पांच विकेट लिए थे। उन्होंने यह मुकाबला बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ साउथेम्पटन में खेला था। तब उन्होंने अपने 10 ओवरों में से चार ओवर मेडन भी डाले थे।

जैक कैलिस :-

Jacques Kallis
image source via getty images

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (Champions Trophy) के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 1 नवंबर 1998 को 30 रन देकर पांच विकेट लेने का यह कारनामा किया था। तब इस मैच में उन्होंने 7.3 ओवर गेंदबाजी की थी। वहीं इस मैच में उनकी इकॉनमी रेट 4.0 की रही थी।

जैकब ओरम :-

Jacob Oram
image source via getty images

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार गेंदबाजी ऑलराउंडर जैकब ओरम ने इस मेगा टूर्नामेंट में 9.4 ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट लिए थे। उन्होंने यह कारनामा संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ 10 सितंबर 2004 को द ओवल में किया था। इस मैच में उनकी इकॉनमी रेट 3.72 की रही थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version