Sunday, February 15

ICC Champions Trophy 2025, Matthew Short: ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल से पहले एक करारा झटका लगा है। टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट चोटिल हो गए हैं, जिससे उनके सेमीफाइनल में खेलने की संभावनाए लगभग खत्म हो गई हैं। इस खबर की जानकारी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने खुद ही दिया है। 

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे मैथ्यू शॉर्ट

Matthew Short set to miss Champions Trophy semifinal
Matthew Short set to miss Champions Trophy semifinal/Getty Images

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए ग्रुप स्टेज मुकाबले में बारिश के चलते बिना खेल के ही सेमीफाइनल में जगह बना ली। हालांकि, इस खुशी के साथ टीम को बड़ा झटका भी लगा है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान पहली पारी में फील्डिंग करते समय ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को चोट लग गई।

चोट लगने की वजह से अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल से शॉर्ट का बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। शॉर्ट के बाहर होने से कप्तान स्टीव स्मिथ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई दिग्गज खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गए थे।  

मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने दी चोट की जानकारी 

मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने बताया कि शॉर्ट की चोट गंभीर लग रही है और वह फिलहाल ठीक से दौड़ भी नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वो संघर्ष कर रहे हैं। हमने आज रात देखा कि वो ठीक से दौड़ नहीं पा रहे थे। मुझे नहीं लगता कि मैचों के बीच उनका रिकवर होना संभव होगा।” आईसीसी ने भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस खबर की पुष्टि की है कि मैथ्यू शॉर्ट के पैर में चोट है और उनका आगे खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

चोट के बावजूद मैदान में उतरे थे शॉर्ट

ऑस्ट्रेलिया को 274 रनों का लक्ष्य चेज़ करना था, और इसके लिए मैथ्यू शॉर्ट बल्लेबाजी करने उतरे थे। हालांकि, चोट की वजह से उन्हें रन लेने में परेशानी हो रही थी, जिस कारण वह ज्यादातर बाउंड्री लगाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। ट्रेविस हेड के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए सिर्फ 4.3 ओवर में 44 रनों की साझेदारी की। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ यह मैच पूरी तरफ से बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। 

कौन ले सकता है शॉर्ट की जगह?

Matthew Short, ICC Champions Trophy 2025, Matthew Short
Matthew Short, ICC Champions Trophy 2025, Matthew Short/Getty Images

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मैथ्यू शॉर्ट की गैरमौजूदगी में कौन ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पारी की शुरुआत करेगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्क्वाड में मौजूद जेक फ्रेजर मैक्गर्क एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

हालांकि, उनकी उपस्थिति से टीम को स्पिन गेंदबाजी का विकल्प नहीं मिलेगा क्योंकि मैक्गर्क गेंदबाजी नहीं करते हैं। अगर मैथ्यू शॉर्ट आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं, तो बाएं हाथ के बल्लेबाज और लेफ्ट-आर्म स्पिनर कूपर कोनोली को टीम में शामिल किया जा सकता है। फिलहाल उन्हें ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा नुकसान

मैथ्यू शॉर्ट के बाहर होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम को निश्चित रूप से झटका लगेगा। वह न केवल एक बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज हैं, बल्कि टीम के लिए एक उपयोगी स्पिन गेंदबाज भी हैं। ऐसे में उनके न खेलने से टीम की रणनीति पर असर पड़ सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया किस तरह, इस झटके से उबरता है और सेमीफाइनल में कौन उनकी जगह लेता है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version