Thursday, March 19

ICC Champions Trophy 2025, IND vs AUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल  दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले मे स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।  पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 264 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। भारतीय टीम को यह मैच जीतने के लिए 265 रन बनाने होंगे। 

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी 

Champions Trophy 2025, IND vs AUS
IND vs AUS, Steven Smith/Getty Images

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान स्टीव स्मिथ ने 96 गेंदों में 73 रन और एलेक्स कैरी ने 57 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलियन टीम ने भारतीय टीम के सामने 264 रन बनाने में सफल हो पाई। अन्य बल्लेबाजों में ट्रेविस हेड ने 33 गेंदों में 39 रन, मार्नस लबुछाने ने 36 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। 

भारतीय गेंदबाजों ने की शानदार पारी 

IND vs AUS, Axar Patel
IND vs AUS, Axar Patel/Getty Images

टॉस हारने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 264 रनों पर ऑलआउट कर दी। टीम की तरफ से सबसे सफल गेंदबाजों में मोहम्मद शामी ने अपने 10 ओवर की स्पेल में 48 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए तो वहीं वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version