Saturday, March 14

Champions Trophy 2025, IND vs BAN: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। दुबई में खेले गए पहले मैच में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से पराजित किया। इस जीत में मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी और शुभमन गिल की शतकीय पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस जीत के साथ भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की है। टीम का अगला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा, जो टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।

भारतीय गेंदबाजों का कहर 

Champions Trophy 2025, IND vs BAN
Champions Trophy 2025, IND vs BAN/Getty Images

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन उनकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 35 रन के स्कोर पर ही बांग्लादेश ने अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। मोहम्मद शमी ने अपनी तेज़ और सटीक गेंदबाजी से बांग्लादेशी बल्लेबाजों को खासा परेशान किया और 5 विकेट चटकाए। हर्षित राणा ने भी 3 विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया। बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदॉय ने संघर्षपूर्ण शतक (100 रन) बनाया, जिससे टीम 228 रनों तक पहुंच सकी। 

शुभमन गिल ने खेली शतकीय पारी

Champions Trophy 2025, IND vs BAN
IND vs BAN, Subhamn Gil/Getty Images

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा (41 रन) और शुभमन गिल ने सधी हुई शुरुआत दी। रोहित के आउट होने के बाद भी गिल ने एक छोर संभाले रखा और 125 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी इस पारी में धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला। विराट कोहली ने भी 22 रनों का योगदान दिया। अंततः भारत ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

सुभमन गिल ने रचा इतिहास

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के उपकप्तान और दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सुभमन गिल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने साल 1998, मोहम्मद कैफ 2002 और शिखर धवन ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक लगाया था।

 इस जीत के साथ भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की है। टीम का अगला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा, जो टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version