Tuesday, February 24

IND vs NZ FINAL MATCH: भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल जीत लिया है। इसके अलावा अभी तक छह खिलाड़ियों ने प्लेयर ऑफ द फाइनल का अवॉर्ड जीता है। वहीं इन छह खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला है। इस बीच आइए जानते हैं कि किस साल किसे कौन सा अवॉर्ड मिला। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच खेला गया।

India and New Zealand match
India and New Zealand match

इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 251 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने छह गेंद शेष रहते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की। इस बार यह चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण था। अभी तक नौ कप्तानों ने इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को उठाया है। इसके अलावा अभी तक सात खिलाड़ियों ने प्लेयर ऑफ द फाइनल का अवॉर्ड जीता है। वहीं सात खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला है।

अभी तक ट्रॉफी उठाने वाले कप्तान कौन है :-

साल 1998 में यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला गया था। तब इस टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराकर जीता था। उस समय टीम के कप्तान हैन्सी क्रोनिये थे। उन्होंने सीजन की पहली ट्रॉफी को उठाया था। इसके बाद साल 2000 में केन्या में खेले गए टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को फाइनल में चार विकेट से हराया था। उस समय न्यूजीलैंड टीम के कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग थे और उन्होंने ट्रॉफी उठाई थी। इसके बाद फिर साल 2002 में श्रीलंका में यह टूर्नामेंट खेला गया था। उस समय बारिश की वजह से यह फाइनल मैच रद्द हो गया था। तब भारत-श्रीलंका इसके संयुक्त विजेता बने थे। उस समय भारत के कप्तान सौरव गांगुली और श्रीलंका के कप्तान सनथ जयसूर्या थे।

shreyas iyer
shreyas iyer

इसके बाद फिर साल 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी इंग्लैंड की मेजबानी में खेली गई थी। उस समय इसके फाइनल मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को दो विकेट से हराया था। उस समय वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रायन लारा ने यह ट्रॉफी उठाई थी। इसके बाद फिर साल 2006 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी। उस समय फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया था। तब इस टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग थे। इसके बाद साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टूर्नामेंट में भी रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने ही इस ट्रॉफी को उठाया था। उस फाइनल में उन्होंने कीवी टीम को हराया था।

India win match
India win match

इसके बाद फिर साल 2013 में यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में खेला गया था। इसके फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को पांच रन से हराया था। उस समय भारत के कप्तान धोनी थे। जबकि साल 2017 में इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराया था। उस समय पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद थे। वहीं अब साल 2025 में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब जीता है। इस समय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं।

प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट :-

साल 2002 में बारिश की वजह से मैच रद्द होने की वजह से प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड नहीं दिया गया था। इससे पहले साल 2000 में भी यह अवॉर्ड नहीं दिया गया था। वहीं साल 1998 में हुए टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया था। इसके बाद साल 2000 में न्यूजीलैंड के क्रिस केयर्न्स को प्लेयर ऑफ द फाइनल अवॉर्ड दिया गया था। इसके बाद फिर साल 2004 में वेस्टइंडीज के इयान ब्रैडशॉ को प्लेयर ऑफ द फाइनल का अवॉर्ड मिला था। जबकि इस समय पर रामनरेश सरवन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया था। इसके बाद फिर साल 2006 में शेन वॉटसन प्लेयर ऑफ द फाइनल और क्रिस गेल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

indian cricket team
indian cricket team

इसके बाद फिर साल 2009 में भी वॉटसन को ही प्लेयर ऑफ द फाइनल अवॉर्ड दिया गया था। इसके अलावा उस समय कप्तान रिकी पोंटिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। वहीं साल 2013 में भारत के रवींद्र जडेजा प्लेयर ऑफ द फाइनल रहे थे। जबकि शिखर धवन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। इसके बाद साल 2017 में फखर जमां को प्लेयर ऑफ द फाइनल और हसन अली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया था। वहीं इस बार साल 2025 में भारतीय टीम के कप्तान रोहित को 76 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और रचिन रवींद्र को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया है।

हर संस्करण के सबसे ज्यादा रन और विकेट वाले खिलाड़ी :-

अब बात करते हैं हर संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बारें में तो साल 1998 में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज फिलो वालेस ने सबसे ज्यादा 221 रन बनाए थे। जबकि जैक कैलिस ने सबसे ज्यादा आठ विकेट लिए थे। इसके अलावा साल 2000 में सौरव गांगुली ने सबसे ज्यादा 348 रन बनाए थे। जबकि वेंकटेश प्रसाद ने सबसे ज्यादा आठ विकेट लिए थे। इसके बाद साल 2002 में विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सबसे ज्यादा 271 रन बनाए थे। जबकि श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए थे। इसके बाद साल 2004 में इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक ने सबसे ज्यादा 261 रन बनाए थे, जबकि एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने सबसे ज्यादा नौ विकेट लिए थे।

indian cricket team
indian cricket team

इसके बाद फिर साल 2006 में क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 474 रन बनाए, जबकि जेरोम टेलर ने सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए थे। जबकि साल 2009 में रिकी पोंटिंग ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के वेन पार्नेल ने सबसे ज्यादा 11 विकेट झटके थे। वहीं साल 2013 में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सबसे ज्यादा 363 रन बनाए थे। जबकि इस समय रवींद्र जडेजा ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए थे। इसके बाद फिर साल 2017 में भी शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 338 रन बनाए थे। इस समय हसन अली ने सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए थे। वहीं इस बार साल 2025 में रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 263 रन बनाए हैं। जबकि इस बार उन्हीं के साथी खिलाड़ी मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए। जबकि इस बार वह चोट के चलते हुए फाइनल मैच को नहीं खेल सके।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version