Friday, August 15

IND vs NZ Final, ICC Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से पहले एक बड़ा झटका लगा है। उनके स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी भारत के खिलाफ यह अहम मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन हेनरी की गैरमौजूदगी उनकी गेंदबाजी को कमजोर कर सकती है।

क्यों नहीं खेल रहे हैं मैट हेनरी?

IND vs NZ Final, ICC Champions Trophy 2025
Matt Henry, IND vs NZ Final/Getty Images

मैट हेनरी को सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कंधे में चोट लग गई थी, जिससे वह अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। इस चोट ने उन्हें फाइनल से बाहर कर दिया और यह न्यूजीलैंड के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। हेनरी ने ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके थे, जिससे कीवी टीम को बड़ा फायदा मिला था। उनकी अनुपस्थिति से भारत के बल्लेबाजों को राहत मिल सकती है।

मैट हेनरी की जगह नाथन स्मिथ को मिला मौका

न्यूजीलैंड ने इस बड़े मुकाबले में नाथन स्मिथ को हेनरी की जगह टीम में शामिल किया है। यह उनके करियर का सबसे बड़ा मुकाबला होगा, और कीवी फैंस उम्मीद करेंगे कि वह इस हाई-प्रेशर गेम में हेनरी की कमी पूरी करें। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि वह भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं।

भारत को वरुण चक्रवर्ती से फिर उम्मीद

IND vs NZ Final, Varun Chakravarthy
IND vs NZ Final, Varun Chakravarthy/Getty Images

ग्रुप स्टेज में जब भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने थे, तब वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लेकर कीवी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी थी। लेकिन वह मुकाबला भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता था, जबकि इस फाइनल में न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी कर रहा है। ऐसे में, दूसरी पारी में पिच के धीमे होने से न्यूजीलैंड को फायदा मिल सकता है।

क्या भारत तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतेगा?

भारत ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी दो बार जीती है। पहली बार भारत ने साल 2002 में (श्रीलंका के साथ साझा) और उसके बाद  2013 में खिताब अपने नाम किया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने 2000 में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम बिना कोई मैच हारे फाइनल में पहुंची है, जबकि न्यूजीलैंड ने सिर्फ एक मैच गंवाया है। बा देखना होगा कि क्या भारतीय टीम अपना जीत का सिलसिला जारी रखता है कि नहीं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version