Wednesday, February 18

Google News Sports Digest Hindi

IND vs PAK, Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने इस आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को करारी शिकस्त देते हुए शानदार शुरुआत की है। लेकिन अब सभी फैंस की नजर भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर ही टिकी हुई है। जबकि मेजबान पाकिस्तान को उसके पहले ही मैच में अपनी घरेलू धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

india and pakistan team
image source via getty images

इस बीच अब एक तरफ जहां भारतीय टीम के हौसले काफी बुलंद रहने वाले हैं। वहीं हार से शुरुआत करने वाली पाकिस्तान के लिए दबाव की स्थिति रहने वाली है। क्यूंकि अगर वह इस मुकाबले को हार जाती है तो उनकी सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन हो जाएगी। इस बीच ग्रुप-ए का यह तीसरा मुकाबला होगा। इस बीच विराट कोहली और बाबर आजम के लिए यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है। क्यूंकि ये दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

भारत के खिलाफ बाबर के आंकड़े :-

भारतीय टीम के खिलाफ बाबर ने अपना पहला वनडे साल 2017 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 8 मैच खेलें हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 7 पारियों में 31.14 की बल्लेबाजी औसत से 218 रन बनाए हैं।

babar azam
image source via getty images

इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक ही आया है। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 50 रन रहा है। उन्होंने अपनी यह र्धशतकीय पारी साल 2023 के वनडे विश्व कप में खेली थी। लेकिन तब यह टीम केवल 191 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में पाकिस्तान की टीम को 7 विकेट से हार मिली थी।

बाबर का वनडे करियर :-

पाकिस्तान टीम की तरफ से बाबर ने अपना पहला मैच साल 2015 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 127 मुकाबले खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 124 पारियों में 55.80 की बल्लेबाजी औसत से 6,083 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 19 शतक और 35 अर्धशतक भी आए हैं।

Babar Azam
image source via getty images

इसके अलावा इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 158 रन रहा है। इस पाकिस्तानी स्टार ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 23 मैच में 48.04 की बल्लेबाजी औसत से 1,009 रन बनाए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड :-

वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कई मैच खेले हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में भी इस टीम के खिलाफ मुकाबले खेले हैं। इस टीम के खिलाफ उन्होंने साल 2011 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में केवल 9 ही रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद इस दिग्गज ने साल 2015 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन की पारी खेली थी।

Virat Kohli (ODI)
Virat Kohli (ODI)

इसके बाद वह साल 2019 में 77 और 2023 में 16 रन की पारी ही खेल सके थे। इसके अलावा अगर उनके चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में 16 रन, 2013 में नाबाद 22, फिर 2017 में नाबाद 81 रन बनाए थे। इसके बाद इसी टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 5 रन की पारी खेली थी।

विराट का T20 वर्ल्ड कप में इस टीम के खिलाफ रिकॉर्ड :-

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप में भी इस टीम के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं। साल 2012 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 78(61) रन बनाए थे।

Virat Kohli (ODI)
Virat Kohli (ODI)

इसके बाद फिर उन्होंने 2014 में नाबाद 36(32), फिर 2016 नाबाद 55, 2021 में 57, 2022 में नाबाद 82 और पिछली बार 2024 में 4 रन बनाए थे। अब यदि उनके आंकड़ों पर गौर करें तो आप देखेंगे की कोहली ज्यादातर मैचों में नाबाद ही लौटे हैं। उनका यह रिकॉर्ड ही उनको एक मैच विजेता खिलाड़ी के तौर पर पेश करता है।

इस टूर्नामेंट में अभी खामोश है विराट का बल्ला :-

अभी भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश की टीम के खिलाफ पहले मैच में जीत दर्ज की थी। लेकिन इस समय इस भारतीय दिग्गज का बल्ला खामोश नजर आया है। उन्होंने इस मैच में 38 गेंदों का सामना करते हुए केवल 22 रन ही बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से केवल एक ही चौका आया था।

Virat Kohli
image source via getty images

दूसरी तरफ पाकिस्तानी स्टार ने न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेले अपने पहले मैच में 90 गेंदों पर सिर्फ 64 ही रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से हमें 6 चौके और एक छक्का भी देखने को मिला था। इस बीच हमें लगता है कि भारतीय दिग्गज विराट कोहली ही पाकिस्तानी स्टार बाबर आजम पर भारी पड़ने वाले हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version