Tuesday, March 10

 

Google News Sports Digest HindiIND vs PAK: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को 2 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। तभी तो अब इसके चलते हुए पाकिस्तानी टीम पर इस टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा ही मंडराने लगा है। इस समय आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम की हालत काफी खराब हो गई है।

Pakistan cricket team
Pakistan cricket team

इसके पहले मैच में पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड की टीम से और फिर रविवार को भारतीय टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। वहीं लगातार 2 मैच हारने के बाद अब पाकिस्तान की टीम पर सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच आइए हम यहां पर आपको उस समीकरण के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से अभी भी पाकिस्तान की टीम टॉप-4 में पहुंच सकती है।

कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी पाकिस्तान की टीम :-

इस टूर्नामेंट में लगातर दो मैच में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना अब आसान नहीं होने वाला है। लेकिन यह टीम अभी भी इस टूर्नामेंट से पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है। चलिए हम आपको उस समीकरण के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी भी जिंदा रहने वाली है।

pakistan cricket team
pakistan cricket team

इसके लिए सबसे पहले तो आज 24 फरवरी को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच पर पाकिस्तान की नजर रहने वाली है। वहीं आज के मैच में पाकिस्तान की टीम चाहेगी कि बांग्लादेश की टीम कीवी टीम को बड़े अंतर से हरा दे। इसके बाद पाकिस्तान की टीम आगामी 27 फरवरी को बांग्लादेश की टीम को हर हाल में बड़े अंतर से मैच में हरा दे। वरना सब किए कराए पर पानी फिर जाएगा।

pakistan cricket team
pakistan cricket team

इसके अलावा भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम को आगामी 2 मार्च को अपना मुकाबला खेला है। वहीं इस मैच में पाकिस्तान की टीम को भारतीय क्रिकेट टीम से भी यह उम्मीद करनी होगी कि वह कीवी टीम को हरा दे। ताकि पाकिस्तान की टीम का टॉप-4 में पहुंचने का मौका बन पाए।

लंबे समय बाद पाकिस्तान को मिली है मेजबानी :-

इस मेगा टूर्नामेंट में अभी तक पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान काफी लंबे समय बाद किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर रहा है। अगर वह इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर हो जाता है तो यह उसके लिए काफी शर्मिंदगी की बात होगी।

pakistan cricket team
pakistan cricket team

इसके अलावा हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि अपने पहले मैच में पाकिस्तान की टीम का सामना न्यूजीलैंड टीम से हुआ था। जहां पर उनको कीवी टीम ने 60 रन से हरा दिया था। वहीं रविवार को खेले गए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। लेकिन अभी तक मेजबान देश की टीम इस टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version