Friday, February 20

Most Expensive Spell in Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है और आठ साल बाद शुरू हुए इस टूर्नामेंट का पहला मैच बहुत ही रोमांचक तरीके से समाप्त हुआ, जहाँ पर न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कराची में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों बुरी तरह से मुह की खानी पड़ी।

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में दिल खोलकर रन लुटाए। क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है लेकिन आज हम आपको ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में सबसे महंगा स्पेल डाला है। 

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले टॉप 5 गेंदबाज  | Most Expensive Spell in Champions Trophy

1. वहाब रियाज – 87 रन 

Wahab Riaz, Most Expensive Spell in Champions Trophy
Wahab Riaz, Most Expensive Spell in Champions Trophy/Getty Images

इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज का नाम आता है। उन्होंने साल 2017 में भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 8.4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए कुल 87 रन खर्च किए थे। 

2. तिनशे पन्यांगारा – 86 रन 

Tinashe Panyangara, Most Expensive Spell in Champions Trophy
Tinashe Panyangara, Most Expensive Spell in Champions Trophy/Getty Images

जिम्बाम्वे के तेज गेंदबाज तिनशे पन्यांगारा का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2004 में अपने 10 ओवर के स्पेल में 86 रन खर्च किए थे।        

3. लसिथ मलिंगा – 85 रन 

Lasith Malinga, Most Expensive Spell in Champions Trophy
Lasith Malinga, Most Expensive Spell in Champions Trophy/Getty Images

लसिथ मलिंगा का नाम दुनियाभर के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में लिया जाता है लेकिन सबसे महंगे स्पेल डालने के मामले में इस खिलाड़ी का नाम चौथे नंबर पर आता है। उन्होंने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपने 10 ओवर के स्पेल में 85 रन खर्च किए थे।    

4. हारिस राउफ – 83 रन 

Haris Rauf, Most Expensive Spell in Champions Trophy
Haris Rauf, Most Expensive Spell in Champions Trophy/Getty Images

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे महंगा स्पेल फेकने के मामले में हारिस राउफ नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आता है। उन्होंने अभी हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का सबसे महंगा स्पेल डाला। हारिस ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 83 रन खर्च किए। 

4. लोनवाबो सोत्सोबो – 83 रन 

लोनवाबो सोत्सोबो, Most Expensive Spell in Champions Trophy
लोनवाबो सोत्सोबो, Most Expensive Spell in Champions Trophy/Getty Images

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लोनवाबो सोत्सोबो ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में 83 रन लुटाए थे। इस लिस्ट में उनका नाम हारिस राउफ के साथ क्रमशः चौथे स्थान पर है। 

5. शेन बांड – 82 रन 

Shane Bond, Most Expensive Spell in Champions Trophy
Shane Bond, Most Expensive Spell in Champions Trophy/Getty Images

न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज शेन बांड का नाम इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर आता है। उन्होंने 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 10 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 82 रन खाए थे।   

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version