Saturday, June 20

T20 Internationals: टी-20 विश्व कप 2026 के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार हैट्रिक लेकर इतिहास रच है। इसके अलावा वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब 2 हैट्रिक लेने वाले कैरेबियाई क्रिकेट टीम के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते हुए कैरेबियन टीम ने 35 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा आइए टी-20 फॉर्मेट में 2 हैट्रिक लेने वाले पूर्ण सदस्य देशों के गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. लसिथ मलिंगा :-

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने साल 2017 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो में टी-20 इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए शानदार हैट्रिक ली थी। उस समय उन्होंने पारी के 19वें ओवर में मुशफिकुर रहीम, मशरफे मुर्तजा और मेहदी हसन मिराज को लगातार गेंदों पर आउट किया था।

Lasith Malinga
Lasith Malinga

इसके बाद फिर उन्होंने साल 2019 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए भी लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लिए थे। तब उन्होंने ऐसा करते हुए इतिहास रच दिया था। उस समय उन्होंने कॉलिन मुनरो, हैमिश रदरफोर्ड, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और रॉस टेलर को आउट किया था।

2. टिम साउथी :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज टिम साउथी ने दिसंबर 2010 में ऑकलैंड में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपनी पहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक ली थी। उस समय उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज यूनिस खान, मोहम्मद हाफीज और उमर अकमल को आउट किया था।

Tim Southee
Tim Southee

इसके बाद फिर उन्होंने साल 2022 में माउंट माउंगानुई में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपनी दूसरी हैट्रिक ली थी। तब उन्होंने अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या, दीपक हुडा और वाशिंगटन सुंदर को लगातार गेंदों में आउट किया था।

3. पैट कमिंस :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर पैट कमिंस ने टी-20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपनी दूसरी हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था। उस समय उन्होंने मैच के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान और 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर करीम जनत और गुलबदीन नायब को आउट करते हुए अपनी हैट्रिक को पूरा किया था।

Pat Cummins
Pat Cummins

जबकि इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपनी पहली हैट्रिक को पूरा किया था। तब उन्होंने महमदुल्लाह, महेदी हसन और तौहीद हृदोय को आउट किया था। इसके चलते हुए वह लगातार दो हैट्रिक लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाज बने थे।

4. रोमारियो शेफर्ड :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के 17वें ओवर में मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क और ओलिवर डेविडसन को लगातार गेंदों पर आउट करके इस टी-20 विश्व कप में अपनी पहली और इस फॉर्मेट में अपनी दूसरी हैट्रिक को पूरा किया था।

Romario Shepherd
Romario Shepherd

जबकि इससे पहले भी उन्होंने साल 2024 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर नूरुल हसन को आउट किया था। इसके बाद फिर 20वें ओवर की पहली 2 गेंदों पर तंजीद हसन और शोरिफुल इस्लाम को आउट करते हुए अपनी पहली हैट्रिक को पूरा किया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version