Thursday, June 18

ODI Series: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अभी हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में प्रदर्शन काफी खराब रहा था। तब इस सीरीज के तीन मैचों में खेलते हुए वह केवल 61 ही रन बना पाए थे। इसके चलते हुए सीरीज के इन तीनों ही मैचों में भारतीय टीम को शानदार शुरुआत नहीं मिल पाई थी।

इसके चलते हुए भारतीय टीम को इस वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा यह कीवी टीम की भारत में पहली वनडे सीरीज जीत भी रही थी। आइए रोहित शर्मा के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे खराब रही वनडे सीरीज पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. 29 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका : साल 2011 :-

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए बतौर ओपनर साल 2011 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेली गई 5 वनडे मैचों की सीरीज सबसे खराब थी। क्यूंकि इस सीरीज में रोहित ने 3 मैचों में पारी की शुरुआत की थी। लेकिन तब इन तीनों ही मैचों में वह असफल रहे थे।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

क्यूंकि इन 3 मैचों में खेलते हुए वह केवल 29 रन ही बना पाए थे। वहीं उस वनडे सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 23 रन का रहा था। इसके चलते हुए तब अन्य दो मैचों में उनके स्कोर 1 और 5 रन रहे थे। इसके चलते हुए उस वनडे सीरीज को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 3-2 से जीता था।

2. 61 रन बनाम न्यूजीलैंड : साल 2026 :-

इसके अलावा साल 2026 में अभी हाल ही में न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर खेली गई 3 वनडे मैचों की सीरीज भी दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए दूसरी सबसे खराब सीरीज रही है। क्यूंकि इस वनडे सीरीज में भी उन्होंने तीनों मैचों में पारी की शुरुआत की थी। लेकिन इस वनडे सीरीज में वह अपने बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सके थे।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इस वनडे सीरीज के 3 मैचों में वह केवल 61 रन ही बना पाए थे। इसके चलते हुए इस सीरीज में उनके स्कोर क्रमश: 26, 24 और 11 रन के रहे थे। इसके अलावा उनका न चल पाना भारतीय टीम के लिए काफी नुकसानदायी रहा था। क्यूंकि इस वनडे सीरीज को कीवी टीम ने 2-1 से जीत लिया था।

3. 78 रन बनाम वेस्टइंडीज : साल 2022 :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए साल 2022 में वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर खेली गई 3 वनडे मैचों की सीरीज तीसरी सबसे खराब सीरीज रही थी। क्यूंकि उस वनडे सीरीज में वह 3 मैचों में पारी की शुरुआत करते हुए केवल 26 की बल्लेबाजी औसत से 78 रन ही बना पाए थे।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

तब उस वनडे सीरीज में उनके क्रमश: 60, 5 और 13 रन के रहे थे। लेकिन उस समय उनकी इस असफलता का भारतीय टीम पर ज्यादा असर नहीं पड़ा था। क्यूंकि भारतीय टीम ने उस वनडे सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

4. 88 रन बनाम वेस्टइंडीज :- साल 2013 :-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा के लिए साल 2013 में वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर खेली गई 3 मैचों की सीरीज चौथी सबसे खराब सीरीज रही थी। क्यूंकि उस वनडे सीरीज के 3 मैचों में पारी की शुरुआत करते हुए रोहित के बल्ले से केवल 29.33 की बल्लेबाजी औसत से 88 रन ही आए थे।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

वहीं उस वनडे सीरीज में उनके स्कोर क्रमश: 72, 12 और 4 रन के रहे थे। लेकिन उस समय भी उनकी इस असफलता का टीम इंडिया पर ज्यादा असर नहीं पड़ा था। क्यूंकि उस वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version