Sunday, February 15

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम ICC Champions Trophy 2025 का अभियान शुरू करने से पहले दुबई में एक वार्मअप मैच खेलने खेल सकती है। आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट में Team India को अपने सभी मुकाबले में दुबई में ही खेलने हैं।

ICC वर्तमान में पाकिस्तान के चार स्थानों पर प्रैक्टिस की सुविधाओं को अंतिम रूप देने और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाली आठ टीमों के लिए वार्म-अप मैच आयोजित करने पर काम कर रहा है।

यदि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेती है, तो वह वो सभी मैच भी दुबई में खेलेगी। इसीलिए, आईसीसी ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल में नॉकआउट मैचों और फाइनल के लिए स्थानों की घोषणा नहीं की है।

आईसीसी पाकिस्तान के तीन प्रमुख स्टेडियमों कराची, लाहौर और रावलपिंडी के रिनोवेशन के काम की भी बारीकी से निगरानी कर रहा है, जो दो दशक में पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रिनोवेशन प्रोसेस को लेकर आईसीसी के डेलिगेशन द्वारा कोई बड़ी चिंता नहीं जताई गई है।

हालांकि, कई दिनों से कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रहीं थीं कि, स्टेडियमों के रिनोवेशन में देरी हो रही है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले ही इन दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में कहा है कि, काम योजना के अनुसार चल रहा है और सारा काम अंतिम समय सीमा से पहले पूरा हो जाएगा।

PCB ने चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए इन तीन मैदानों को रिनोवेट करने के लिए शुरू में 17 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, क्योंकि पाकिस्तान 1996 के वर्ल्ड कप के बाद पहला बड़ा आईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रिनोवेशन का काम पूरा होने के समय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, “रिनोवेशन का काम पटरी पर है और स्टेडियम समय सीमा से पहले तैयार हो जाएंगे।”

बता दें कि, आईसीसी ने पहले स्टेडियम के रिनोवेशन के काम को पूरा करने की डेडलाइन 31 दिसम्बर तक रखी थी, लेकिन अब उन्होंने इसे बढाकर 25 जनवरी तक कर दिया है। हालाँकि, PCB के आश्वासन के बावजूद यह खबरें सामने आ रहीं थीं कि, आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों को पाकिस्तान से बाहर दुबई में कराने का विचार किया था।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लाहौर और कराची में खेली जाएगी ट्राई सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही फरवरी के दूसरे सप्ताह में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली ट्राई सीरीज के चार मैचों को मुल्तान से लाहौर और कराची में स्थानांतरित कर दिया है। ऐसा करके उन्होंने अपने तैयारियों पर विश्वास दिखाया है।

बता दें कि, पिच की तैयारी सहित आयोजन स्थल की तैयारी की जिम्मेदारी मेजबान क्रिकेट बोर्ड की होती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर आईसीसी पिच मैनेजर इस प्रक्रिया की देखरेख के लिए उपलब्ध रहता है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version