Wednesday, March 4

Chris Gayle: यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) बेशक टी-20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज है। लेकिन फिर भी क्रिस गेल (Chris Gayle) ने टेस्ट मैच में एक ऐसा महारिकॉर्ड बनाया है। जिसको आज तक भी दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। उन्होंने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाकर यह कारनामा किया था।

Chris Gayle
image source : X

हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि टेस्ट क्रिकेट की हिस्ट्री काफी ज्यादा पुरानी है। क्यूंकि साल 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था। वहीं इस फॉर्मेट में खेलने वाले बड़े – बड़े दिग्गज खिलाड़ी हुए है। जिन्होंने इस फॉर्मेट में खेलते हुए अनेक रिकार्ड्स की झड़ी भी लगाई है। इस फॉर्मेट में खेलते हुए कई बल्लेबाजों के नाम और कई गेंदबाजों के नाम बड़े-बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं।

Chris Gayle
image source : X

लेकिन फिर भी इस फॉर्मेट में एक रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम भी दर्ज है। क्यूंकि क्रिस गेल अपने आक्रमक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट हो उनको तेज गति से रन बनाना काफी पसंद है। इस दौरान खेलते हुए गेल सभी गेंदबाजों को केवल चौके-छक्कों में ही डील करते थे। वह एक टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी थे। इस दौरान इस फॉर्मेट में खेलते हुए उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसको आज तक कोई और बल्लेबाज नहीं कर पाया है।

Chris Gayle टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सिक्स :-

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) ही एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने का कारनामा किया है। क्यूंकि अभी तक ऐसा कोई और बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नहीं कर पाया है। क्रिस गेल ने यह कारनामा साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले गए टेस्ट मैच में किया था।

Chris Gayle
image source : X

उस समय उन्होंने ऑफ स्पिनर सोहाग गाजी जो बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज है, उनकी गेंद पर यह छक्का मारा था। तब सोहाग गाजी बांग्लादेश की तरफ से मैच का पहला ओवर डालने आए थे। गेल ने उस समय पहले ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया था। इसके अलावा उन्होंने इस पहले ओवर में कुल 18 रन बनाए थे। वहीं इस टेस्ट मैच को वेस्टइंडीज की टीम 77 रन से जीती थी।

Chris Gayle का इंटरनेशनल करियर :-

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल (Chris Gayle) ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 103 टेस्ट, 301 वनडे और 79 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए क्रिस गेल (Chris Gayle) के बल्ले से 15 शतक और 37 अर्धशतक निकले है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में उन्होंने 7214 रन भी बनाए हैं। जबकि वनडे क्रिकेट में उन्होंने 25 शतक और 54 अर्धशतक भी लगाए है।

Chris Gayle
image source : X

इसके अलावा उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 10480 रन भी बनाए हैं। अब हम टी 20 क्रिकेट की बात करते है तो यह खिलाड़ी इस फॉर्मेट का दिग्गज माना जाता है। इसलिए इनको यूनिवर्स बॉस की संज्ञा भी दी गई है। क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में गेल ने 2 सेंचुरी और 14 हाफ सेंचुरी लगाई है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में उन्होंने 1899 रन भी बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: क्रिकेट में हैं 9 तरह के डक आउट जानें क्या है सबका मतलब 

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version