Tuesday, March 10

Ind Vs Ban Test: India Won Brilliantly In The First Test, Bangladesh Bowed Before Ashwin On The Fourth Day Itself

Ind Vs Ban Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को चौथे दिन ही धूल चटा दी। इस मैच को भारत ने 280 रनों से जीतकर भारत ने एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया। बता दें कि, किसी भी टीम के खिलाफ भारत ने पहली बार लगातार छः टेस्ट मैच जीते हैं।

लोकल ब्यॉय आर अश्विन ने मैच में शतक लगाने के साथ 6 विकेट भी अपने नाम किए। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए और दूसरी पारी में 287 रन बनाकर पारी घोषित की। इस तरह तीसरे दिन बांग्लादेश को 515 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम चौथे दिन लंच से पहले 234 रन पर ही पूरी टीम सिमट गई। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 158 रन से आगे खेलते हुए पहले सत्र के अंदर 76 रन जोड़कर बाकी के 6 विकेट भी खो दिए।

Ind Vs Ban Test: बांग्लादेश के खिलाफ दर्ज की खास रिकॉर्ड

Ind Vs Ban Test: India Won Brilliantly In The First Test, Bangladesh Bowed Before Ashwin On The Fourth Day Itself
Ind Vs Ban Test/ GETTY IMAGE

किसी भी टीम के खिलाफ भारत ने पहली बार लगातार छः टेस्ट मैच जीते हैं। सीरीज का अगला मुकाबला कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ भारत ने अपने होम सीजन की जोरदार शुरुआत की इस रंक के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें घर में तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा होगा जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीम में के बीच एक बार फिर प्रतिष्ठा की लड़ाई देखने को मिलेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से यह दौरा भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है।

Ind Vs Ban Test: ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी

Ind Vs Ban Test: India Won Brilliantly In The First Test, Bangladesh Bowed Before Ashwin On The Fourth Day Itself
Ind Vs Ban Test/ GETTY IMAGE

साल 2022 में इसी बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के पांच दिन बाद कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हुए थे। टेस्ट में टीम इंडिया के एक्स फैक्टर पंत की अनुपस्थिति में बीसीसीआई ने विकेटकीपर के तौर पर चार विकल्प आजमाएं, लेकिन कोई भी वह एक्स फैक्टर टीम में नहीं जोड़ सका, जो पंत में था। उन चारों विकल्पों ने कुल 22 इनिंग्स में सिर्फ 33.44 के एवरेज से रन बनाए और सिर्फ तीन बार ही 50 रन की मार्क को पार कर पाए ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में 128 गेंद पर 13 चौके और चार छक्कों की मदद से 109 रन बनाए।

Ind Vs Ban Test: लोकल ब्वॉय और अश्विन की फिरकी में फांसी बांग्लादेश की टीम

Ind Vs Ban Test: India Won Brilliantly In The First Test, Bangladesh Bowed Before Ashwin On The Fourth Day Itself
Ind Vs Ban Test/ GETTY IMAGE

भारत के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने पिच से पैसा को मदद नहीं मिलते देख तीसरे दिन के आखिरी सेशन में तेजी से रन बनाएं जाकिर हसन और सादमान इस्लाम ने टीम के लिए खूब रन बटोरे भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने जाकिर को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा इसके बाद अटैक पर अश्विन आए और उन्होंने तीन विकेट निकालकर बांग्लादेश को मुसीबत में डाल दिया अश्विन ने मैच के चौथे दिन भी बांग्लादेश के तीन बल्लेबाजों का शिकार किया और इस तरह से अश्विन अपने नाम कुल 6 विकेट दर्ज की।

यह भी पढ़ें:- सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाली टीमों की लिस्ट, नंबर वन टीम का नाम कर देगी हैरान

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version