Monday, February 23

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले दो साल अच्छे नहीं गए हैं। जिसके चलते उन्होंने इस सीजन अपने सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक रविंद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड कर दिया है और यंग फास्ट बॉलिंग प्रोडिजी कहलाने वाले माथीसा पथिराना को भी रिलीज कर दिया है ताकि नए सिरे से टीम बनाई जा सके।

एमएस धोनी हमेशा से छोटे फॉर्मेट में ऑलराउंडर्स को पसंद करते हैं और टीम में ज्यादा से ज्यादा खिलाने का प्रयास करते हैं। हालांकि जडेजा के जाने के बाद अब वो इन ऑलराउंडर्स को टारगेट कर सकती हैं।

इन 3 ऑलराउंडर्स को टारगेट कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स

1. ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया है। उनका आईपीएल में अब तक प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और पिछले सीजन भी वैसा ही रहा था, जिसके चलते उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में आज भी मैक्सी उसी अंदाज में खेलते हैं और अपनी टीम को मैच जिताने में सफल होते हैं।

चेन्नई की टीम को जडेजा के जाने के बाद लोअर मिडल ऑर्डर में ऑलराउंडर की जरूरत है, जिसके चलते वो मैक्सवेल को टीम में शामिल करना चाहती है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि सीएसके की टीम मैक्सवेल के पीछे इंटरेस्टेड है। इसके पहले वो जितनी भी बार ऑक्शन में आए हैं, हर बार उनके पीछे सुपर किंग्स ने उन्हें लेने की कोशिश की है, लेकिन उनके पास पर्स नहीं होता था।

हालांकि इस बार उनके पास अच्छा-खासा पर्स भी है और उन्हें इस बार हर बार से ज्यादा जरूरत भी है। ग्लेन को चेन्नई न सिर्फ उनकी फिनिशिंग एबिलिटी के चलते बल्कि किसी भी फेज में गेंदबाजी करने के लिए टीम में लेना चाहती है।

2. आंद्रे रसेल (Andre Russell)

Andre Russell
Andre Russell

वेस्टइंडीज के जाने-माने पावर हिटर और कोलकाता के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने रिटेन होने से मना कर दिया था। मीडिया खबरों की मानें, तो चेन्नई की टीम उनको टीम में लेना चाहती थी और केकेआर में वैसे पैसे नहीं मिल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने रिलीज होने का मन बना लिया था।
रसेल काफी बेहतरीन पावर हिटर हैं और कुछ ही गेंदों में मैच पलटने की क्षमता रखते हैं और उनके पास अभी भी कुछ साल की क्रिकेट बाकी है। चेन्नई की धीमी पिच पर उनकी कटर्स भी काफी फायदेमंद साबित होंगी, इसलिए चेन्नई उन्हें इस ऑक्शन में खरीद सकती है।

3. कैमरन ग्रीन (Cameron Green)

Cameron Green
Cameron Green

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी होने वाले हैं। क्योंकि सभी टीमें उनको अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं। लेकिन पैसा सिर्फ दो टीमों के पास है, जिनके बीच जंग होने वाली है—वो हैं चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स।

चेन्नई की टीम हमेशा से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के पक्ष में रही है और उसका उन्हें फायदा भी हुआ है। उन्होंने सीएसके को मैच और चैंपियनशिप जिताकर दी हैं। कैमरन ग्रीन ओपन से लेकर नंबर 7 तक बल्लेबाजी कर सकते हैं और वो गेंदबाजी से भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सुपर किंग्स ग्रीन को इसलिए टीम में लेना चाहती है ताकि उनको मिडल ऑर्डर में अच्छा पावर हिटर मिल जाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version