Wednesday, June 10

भारत समेत पूरी दुनिया की क्रिकेट टीम इस साल के जून माह में होने वाले टी-20 विश्वकप की तैयारियों में लगी हुई हैं। इससे पहले पाकिस्तान को छोड़कर पूरी दुनिया के क्रिकेटर्स इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे। जिसकी शुरुआत इसी महीने 22 मार्च से होने वाली है। आईपीएल के बाद भारतीय टीम भी टी20 विश्वकप को लेकर पूर्ण रूप से तैयार दिख रही है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसको लेकर पहले ही साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा ही इस दौरान टीम के कप्तान रहेंगे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस खबर ने भी तूल पकड़ी हुई है कि विराट कोहली टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। जैसे ही ये अफवाह से भरी खबर पाकिस्तान पहुंची तो वहां पर कई लोगों ने इस खबर को बकवास बताया है। पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने कहा कि आपको सोशल मीडिया पर चलने वाली हर खबर पर विश्वास नहीं करना चाहिए और ना ही उसे गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यहां पर कुछ भी वायरल हो सकता है।

विराट को इंग्नोर नहीं कर सकते हैं- दानिश कनेरिया

विराट को टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा न बनाए जाने वाली खबर पर दानिश कनेरिया ने अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएनएस को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान दानिश ने कहा कि आप उनको (विराट कोहली) को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं? उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए जरूर भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए। वो लगातार रन बना रहे हैं, अभी कोहली से आगे देखने का समय नहीं आया है। आपको उन्हें टीम का हिस्सा बनाना ही पड़ेगा। कोहली के साथ खेलकर अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। भारतीय टीम अभी काफी शानदार क्रिकेट खेल रही है और कोहली उस टीम का हिस्सा होंगे इसमे मुझे किसी तरह का कोई संदेह नहीं है।

कुलदीप यादव की तारीफ

विराट के अलावा पूर्व पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने इंग्लैंड टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी कुलदीप यादव पर भी बात की। उन्होंने कुलदीप की तारीफ करते हुए कहा कि कुलदीप को मौके नहीं मिलने की वजह से उनका आत्मविश्वास काफी कम देखने को मिल रहा था। लेकिन उन्होंने शानदार तरीके से वापसी करने के साथ कप्तान और टीम मैनेजमेंट के भरोसे को जीता जिसमें नई चयन समिति का समर्थन भी कुलदीप को मिला। उनका आत्मविश्वास वापस आ गया है और मैं चाहता हूं कि वह लगातार इसी तरह से आगे भी गेंदबाजी करना जारी रखें।

ये भी पढ़ें: IPL में धोनी का ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version