भारत के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की गिनती आज भी दुनिया के सफलतम कप्तानों में होती है। इसके अलावा दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी उनको सबसे ज्यादा सफल कप्तान माना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को जीता है। अपनी बेहतरीन कप्तानी के अलावा दुनिया आज भी धोनी को बेस्ट फिनिशर के रूप में जानती है। चाहें वह टीम इंडिया हो या फिर चेन्नई सुपर किंग्स दोनों जगह पर धोनी ने एक फिनिशर के तौर कई मैच जीताए हैं। इसी कड़ी हम आपको धोनी के एक ऐसे आईपीएल रिकॉर्ड की बात करने जा रहे हैं, जिसे तोड़ने किसी भी खिलाड़ी के लिए चुनौती से कम नहीं है।

क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में एक बल्लेबाज के लिए बिना खाता खोले आउट होना शर्म की बात होती है। ऐसे में यदि आईपीएल इतिहास में अब तक 150 से भी अधिक पारियों की बात करें, जिसमें कि बल्लेबाज सबसे कम बार डक पर पवेलियन लौटा हो। इसमें धोनी का बहुत सही रिकॉर्ड है। दूसरी तरफ यदि बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की करें तो उनका इसमें रिकॉर्ड धोनी के मुकाबले काफी खराब है।

आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ 5 बार डक पर आउट हुए धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 250 मैचों की 218 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 38.79 की औसत के साथ 5082 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का स्ट्रॉइक रेट 135.92 का देखने को मिला। आईपीएल में धोनी के बल्ले से कुल 24 अर्धशतक निकले हैं। दूसरी तरफ 87 बार वो नाबाद पेवेलियन पर लौटे हैं। इस दौरान धोनी 5 पारियों में बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर कैरेबियन बल्लेबाज कायरन पोलार्ड का नाम शामिल हैं। पोलार्ड 171 पारियों में 5 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। वहीं सरेश रैना और रॉबिन उथप्पा अपने-अपने आईपीएल करियर के दौरान 8-8 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

रोहित और कोहली हैं पीछे

आईपीएल में सबसे कम बार डक पर आउट होने के रिकॉर्ड के मामले में कोहली और रोहित चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से काफी पीछे हैं। रोहित शर्मा अब तक 238 पारियों में 16 बार डक पर आउट हुए हैं। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली 229 पारियों में 10 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं।

ये भी पढ़ें: टी-20 इस बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज्यादा रन, सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने बनाए हैं 1 हजार से ज्यादा रन

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version