पिछले साल 2023 भारत में हुए एकदिवसीय विश्वकप के बाद एक बार फिर से इस साल यानी 2024 में टी-20 विश्वकप का आयोजन होने वाला है। ये विश्वकप जून के महीने में वेस्टइंडीज और यूएस की धरती पर खेला जाएगा। बता दें इसके लिए आईसीसी ने पहले ही पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया था। इस साल के टी-20 विश्वकप में दुनिया की कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी।

ऐसे में भारतीय टीम भी इसके लिए अपनी तैयारियों को अंजाम दे रही है। इस दौरान कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इसके लिए भारतीय टीम भी अपनी तैयारियों को अंजाम दे रही है। इसके अलावा टीम इंडिया को आईपीएल की वजह से भी टी-20 विश्वकप की तैयारियों के लिए मजबूती मिलेगी। इसी कड़ी में हम आज के लेख में आपको टी-20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट बताने जा रहे हैं। जिसमें भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बारे में भी चर्चा करने वाले हैं।

कोहली हैं यहां के भी किंग 

टी-20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली नंबर 1 बल्लेबाज हैं। बता दें कि कोहली ने साल 2012 में उनका पहला टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट खेला था। उस वक्त से लेकर अभी तक वो भारतीय टीम के प्रमुख हिस्सा बने हुए हैं। टी-20 विश्वकप के कुल 27 मैचों की 25 पारियों में विराट के बल्ले से 1141 रन निकले हैं। हांलाकि अभी तक टी 20 विश्वकप में वो शतक लगाने में नाकामयाब रहे हैं। लेकिन 14 अर्धशतक लगा चुके हैं।

महिला जयवर्धने दूसरे नंबर पर 

टी-20 विश्वकप के इतिहास में केवल दो ही बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने यहां पर 1 हजार से ज्यादा रन बनाए हों। इसमें भारत के मार्डन-डे क्रिकेटर विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं। श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने साल 2007 से लेकर 2014 तक टी-20 विश्वकप में अपने देश के लिए प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 31 मैच खेले और इतनी ही पारियों में 1016 रन बनाए हैं। बता दें कि साल 2007 से टी-20 विश्वकप के आयोजन की शुरुआत हुई और इस दौरान दुनिया के सिर्फ दो बल्लेबाजों का हजार से अधिक रन बनाने हैरत में डालता है।

ये भी पढ़ें: मोईन अली ने धोनी की तारीफ में गढ़े कसीदे

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version