टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लंबे अंतराल के बाद वनडे में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी। जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश थे, लेकिन उनकी खुशी ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है। जल्द ही उनसे यह खिलाड़ी उनका नंबर 1 का ताज छीन सकता है।
अगर ऐसा होता है तो वह फिर अगले कुछ महीनों तक नंबर 2 पर ही बने रहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वह खिलाड़ी जो कोहली से उनका नंबर 1 की रैंकिंग में पछाड़ सकता है।
डेरिल मिचेल दे रहे हैं विराट को चुनौती

आपको बता दें कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल हैं। वह इस समय काफी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। कीवी टीम ने राजकोट में हुए दूसरे वनडे में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी, जिसमें उनका बड़ा योगदान था, क्योंकि उन्होंने शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। उनकी सेंचुरी की बदौलत ही न्यूजीलैंड की टीम भारत में 8 सालों के बाद कोई वनडे मैच जीतने में सफल हुई थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती 2 मैचों में डक पर आउट होने के बाद विराट कोहली का बल्ला जमकर हल्ला मचा रहा है। वह लगातार सेंचुरी पर सेंचुरी जड़ रहे हैं, जिसके चलते वह कई सालों के बाद वनडे में नंबर 1 की रैंकिंग में काबिज हो पाए थे। उन्होंने अपने हमवतन रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर इसी हफ्ते नंबर 1 का ताज अपने नाम किया था।
राजकोट वनडे में मिचेल ने लगाया था शतक
दूसरे वनडे में विराट कुछ खास नहीं कर पाए थे और मात्र 23 रनों पर आउट हो गए थे। जबकि डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। उन्होंने 117 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 131 रन बनाए थे।
विराट और डेरिल के बीच वनडे बैटिंग रैंकिंग में ज्यादा अंतर नहीं है। विराट नंबर 1 पर हैं और उनके 785 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि मिचेल नंबर 2 पर हैं और उनके 784 रेटिंग पॉइंट्स हैं। दोनों के बीच सिर्फ 1 रेटिंग पॉइंट का अंतर है, जो इस मैच में डेरिल के शतक ने कम कर दिया है।
विराट और मिचेल के बीच सिर्फ एक पॉइंट का अंतर
विराट अगर इंदौर में होने वाले तीसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो उनकी नंबर 1 की रैंकिंग जाना तय है। यही नहीं, उन्हें खुद तो अच्छा प्रदर्शन करना ही है और साथ में उन्हें यह भी चाहिए होगा कि डेरिल मिचेल सस्ते में आउट हो जाएं। क्योंकि दूसरे मैच में दोनों के बीच रन का अंतर बहुत ज्यादा हो चुका है।
अगर जो भी खिलाड़ी इस मैच में अच्छा करेगा, वही जून तक नंबर 1 बना रहेगा, क्योंकि भारत और न्यूजीलैंड को अपनी अगली वनडे सीरीज जुलाई में खेलनी है।







