Friday, March 20
Champions Trophy: 23 जून 2013 को आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उस समय भारतीय टीम ने यह ट्रॉफी जीतकर पूरे देश को यह जश्न मानाने का मौका दिया था। क्यूंकि तब इंग्लैंड की धरती पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल में मेजबान इंग्लिश टीम को ही हराकर ट्रॉफी जीती थी। जो उस समय भारतीय टीम की बड़ी उपलब्धि थी। वहीं आज उस ऐतिहासिक जीत को 12 साल पूरे हो गए हैं। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं कि तब विजेता रही एमएस धोनी की टीम को प्राइज मनी के तौर पर कितने करोड़ रुपये मिले थे।

इंग्लैंड टीम को इंग्लैंड में हराकर चैंपियन बना था भारत :-

INDIAN CRICKET TEAM
INDIAN CRICKET TEAM
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के फाइनल मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस को जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके अलावा तब टॉस को हारकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 129 रन बोर्ड पर लगाए थे। लेकिन तब यह स्कोर इंग्लैंड की टीम के लिए काफी कम था। इसके बाद भी भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 124 रन ही बना पाई थी।
VIRAT KOHLI
VIRAT KOHLI
इसके चलते हुए तब भारत की टीम ने इस ऐतिहासिक फाइनल को 5 रन से जीतकर ट्रॉफी को उठाया था। वहीं तब यह भारतीय टीम की एक बड़ी उपलब्धि थी। क्यूंकि उस समय इंग्लैंड में जाकर विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारत ने यह खिताब अपने नाम किया था। वहीं उस फाइनल मैच में अपने बल्ले और गेंद दोनों से ही शानदार प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

तब कितनी मिली थी प्राइज मनी :-

भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराकर ट्रॉफी जीती थी। इस फाइनल मैच को जीतने के बाद भारत को प्राइज मनी के तौर पर लगभग 58 करोड़ रुपये मिले थे।
Ishant Sharma
Ishant Sharma
वहीं इससे पहले आइए आपको बताते हैं कि साल 2013 वाली चैंपियन टीम को कितने करोड़ मिले थे। इस समय गूगल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार साल 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चैंपियन टीम को 2 लाख डॉलर यानि 11 करोड़ 31 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version