वेस्टइंडीज के साथ पहले मुकाबले में भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। उन्होंने सिर्फ तीन ओवर में 6 कैरेबियाई बल्लेबाजों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। मैच समाप्त होने के बाद कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके बाद भी कुलदीप यादव के टीम इंडिया में बने रहने पर संशय है। कुलदीप यादव ने बताया है कि टीम कॉम्बिनेशन के चलते भारतीय टीम से उनको बाहर होने की आदत सी हो गई है। वे मौका मिलने पर खुद को साबित करने में विश्वास रखत हैं, ना कि बाहर होने पर गुस्सा होना।
पहले मैच के समापन के बाद मीडिया से बाद करते हुए स्पिन गेंदाबाज कुलदीप यादव ने बताया कि, “ज्यादातर बार मुझे लगता है कि मेरे हालात और कॉम्बिनेशन के चलते खेलने का मौका नहीं मिलता है। यह मेरे लिए सामान्य बात है। मैं कई सालों से क्रिकेट खेल रहा हूं, छह साल हो चुके हैं। यह आम बात है। अब मैं विकेट लेने पर ध्यान नहीं देता। मेरा ध्यान प्रोसेस पर रहता है कि मैं किस लैंथ पर बॉलिंग कर रहा हूं।”
गौरतलब है कि कुलदीप यादव टीम इंडिया में अंदर-बाहर होते रहते हैं। बीते साल यानी 2022 में बांग्लादेश दौरे पर पहले टेस्ट मैच की एक पारी में कुलदीप पांच विकेट लिए थे। इस मैच की दोनों पारियों में कुलदीप के खाते में कुल 8 विकेट गए थे। बावजूद इसके दूसरे मैंच में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
ये भी पढ़ें: पूछ रहा है हिंदुस्तान- आखिर कब तक रोहित, विराट के भरोसे बैठेगा यंगिस्तान
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







