Friday, February 13

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज शुक्रवार, 13 फरवरी को 21 वां मैच USA क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा अभी तक इस टूर्नामेंट में नीदरलैंड की टीम को 2 में से एक मैच में जीत मिली है।

जबकि दूसरी तरफ USA क्रिकेट टीम को अपने दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस टूर्नामेंट में पहले अमेरिका की टीम को भारत के खिलाफ हार मिली थी। जबकि बाद में उसको पाकिस्तान की टीम ने हराया था। लेकिन इस मैच में वह हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। जबकि इस मैच में आज नीदरलैंड की टीम भी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

नीदरलैंड टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

USA क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बीच अभी तक इस फॉर्मेट में कुल 3 मैच खेले गए हैं। तब इन तीनों ही मैचों में डच टीम ने अमेरिका की टीम को हराया था। इन दोनों के बीच पहला मैच 15 जुलाई 2022 में खेला गया था। तब नीदरलैंड को 7 विकेट से जीत मिली थी।

Netherlands cricket team
Netherlands cricket team

जबकि दूसरा मैच 25 अगस्त 2024 में खेला गया था। तब नीदरलैंड की टीम को उस मैच में 102 रन से जीत मिली थी। इसके बाद इन दोनों के बीच तीसरा मैच 28 अगस्त 2024 को खेला गया था। उस मैच में डच टीम को 4 रन से जीत मिली थी।

आज इस तरह की हो सकती है USA की टीम :-

USA क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। तब वह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। उस मैच में उनको एक भी विकेट नहीं मिला था। लेकिन आज के इस मैच में USA की टीम अपने इस प्रमुख तेज गेंदबाज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

USA Cricket Team
USA Cricket Team

USA की संभावित एकादश : एंड्रीज गॉस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, और सौरभ नेत्रवलकर।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज नीदरलैंड की टीम :-

नीदरलैंड क्रिकेट टीम की तरफ से आज माइकल लेविट, मैक्स ओडॉउड की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर सकती है। जबकि इससे पिछले मैच में ओडॉउड अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए थे। लेकिन आज वह एक अच्छी शुरुआत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। जबकि गेंदबाजी में पाकिस्तान टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले पॉल वैन मीकेरेन अपनी उसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

Netherlands cricket team
Netherlands cricket team

नीदरलैंड की संभावित एकादश :- माइकल लेविट, मैक्स ओडॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैच लायन कैचेट, लोगन वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, और पॉल वैन मीकेरेन।

कैसा रहेगा आज चेन्नई की पिच का मिजाज :-

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर खेलते हुए आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। लेकिन शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाज भी आज इस सतह का फायदा उठा सकते हैं। इस मैदान की पिच सूखी और सख्त होती है।

MA Chidambaram Stadium Pitch Report
MA Chidambaram Stadium Pitch Report

इसके चलते हुए जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह खराब होती जाती है। इसके अलावा इस पिच पर अगर बल्लेबाज अपनी नजरें जमा लें तो वह बड़ी पारी खेल सकता है। क्यूंकि यहां पर बड़े स्कोर नहीं बनते देखे गए हैं। तभी तो आज के इस मैच में इन दोनों टीमों को काफी संयम के साथ खेलना होगा।

ऐसा रहने वाला है आज चेन्नई का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार 13 फरवरी को चेन्नई में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में सभी दर्शकों को बिना रुकावट के पूरा मैच देखने को मिल सकता है।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

USA क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बीच यह मैच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version