Sunday, February 1

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए वेस्टइंडीज के साथ खेले जा रहे दूसरा टेस्ट मैच काफी अहम रहा है। साल 2018 के बाद विराट कोहली घर से बाहर शतक लगाने में कामयाब हुए। जिसका मतलब हुआ कि उनके लिए करीब 5 साल के बाद का सूखा खत्म हो गया है। ये शतक कोहली के लिए काफी खास था। कोहली अपने 500वें मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ये उनके करियर 76वां शतक था, जबकि टेस्ट करियर के लिहाज से 29वां शतक था।

इस पारी का मैंने आनंद लिया- विराट कोहली

इस शतक के बाद किंग कोहली ने बताया कि ये सिर्फ उनकी कड़ी मेहनत और अच्छे फिटनेस लेवल के कारण संभव हो पाया है। कोहली ने बताया कि, “मैंने अपनी बैटिंग को पूरी तरह से एन्जॉय किया और ये शतक काफी सुकून देने वाला रहा। मेरे पार हर एक चीज से निकलने की जब चुनौती होती है तो मैं काफी ज्यादा उत्साहित हगो जाता हूं। आउट फील्ड काफी धीमी थी। जिससे काफी धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए कापी मेहनत भी करनी पड़ी। इसलिए शतक जमाना एक सुकून जैसा एहसास दे रहा है।”


बता दें कोहली ने इस पारी में कुल 206 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके की मदद से 121 रन की पारी खेली। ये ही काऱण रहा कि भारतीय टीम इस टेस्ट मैच की पहली पारी में मेजबान वेस्टइंडीज के सामने 438 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। इसके जवाब में उतरी कैरेबियाई टीम दूसरे दिन के अंत तक एक विकेट पर 86 रन बना चुकी है। अभी वेस्टइंडीज की टीम भारतीय टीम से 352 रन पीछे है।

ये भी पढ़ें: आखिर एशिया कप को लेकर जय शाह से क्यों नाराज हुआ पीसीबी?

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version