Thursday, February 12

DY Patil T20 League: पृथ्वी शॉ एक समय भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों में से एक थे लेकिन उनकी खराब फिटनेस ने उन्हें आईपीएल, रणजी ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट से उन्हें बाहर कर दिया था। यह खिलाड़ी मौजूदा वक्त में डिवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट खेल रहा हैं, जहाँ पर उनका बल्ला आग उगल रहा है। इस टूर्नामेंट के दो मैचों में ही शॉ ने 128 रन बना डाले हैं। 

दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से अपने फॉर्म में हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनकी फॉर्म ख़राब थी जिसकी वजह से उन्हें रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, आईपीएल और टीम इंडिया से भी बाहर रहना पड़ा है। उनके बाहर रहने की मुख्य वजह उनकी खराब फिटनेस थी जो उन्हें टीम में वापस नहीं आने दे रही थी। लेकिन अब यह खिलाड़ी फिर से अपने फॉर्म में वापस लौट आया है।   

पृथ्वी शॉ ने अब तक जड़ दिए हैं 2 अर्धशतक

Prithvi Shaw, DY Patil T20 League
Prithvi Shaw, DY Patil T20 League/Getty Images

बता दें कि, पृथ्वी शॉ अभी डीवाई पाटिल टी20 लीग में खेल रहे हैं, जहां इस खिलाड़ी ने 2 मैचों में 200 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए हैं। शॉ इस टूर्नामेंट में रूट मोबाइल टीम की ओर से खेल रहे हैं जहां वह अपनी विस्फोटक पारी से स्टेडियम में बैठे क्रिकेट फैंस को लुफ्त उठाने का भरपूर मौका दे रहे हैं। बता दें कि इस सीजन के दो मैचों में उन्होंने 2 छक्के और 25 चौके लगा चुके हैं। 

पृथ्वी शॉ का नया रूप 

पृथ्वी शॉ ने डीवाई पाटिल टी20 लीग में सबसे पहले टाटा टीम के खिलाफ चमक बिखेरी थी। इस मुकाबले में पृथ्वी की टीम को 208 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था, जिसे हासिल करने में पृथ्वी शॉ को थोड़ी भी दिक्कत नहीं हुई और  उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 63 रन ठोक डाले। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके निकले। उनके अलावा अथर्व काले ने भी नाबाद 94 रन बनाए थे जिसमे उन्होंने 14 चौके और 2 छक्के लगाए थे। 

टेक स्पोर्ट्स के खिलाफ केवल बाउंड्री से ही जड़ दिए 65 में से 64 रन

Prithvi Shaw, DY Patil T20 League 2025
Prithvi Shaw, DY Patil T20 League 2025/Getty Images

पृथ्वी शॉ ने टेक स्पोर्ट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में कमाल की पारी खेली थी। उन्होंने इस मैच में 13 चौके और 2 छक्के की मदद से मात्र 25 गेंदों में 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 260 से भी ज्यादा का रहा था। इस मुकाबले में शॉ की सबसे खास बात यह थी कि 27 मिनट की बल्लेबाजी में उन्होंने 65 में से 64 रन केवल चौके और छक्के से ही बना डाले। इस पारी को देखकर यही लगता है कि, अब वह आगे नहीं रुकने वाले हैं और आने वाले मुकाबलों में भी उनका बल्ला ऐसे ही गरजता रहेगा। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version