ENG-W vs IRE-W: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम (ENG-W vs IRE-W) ने आयरलैंड को 275 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इंग्लैंड की टीम ने इस जीत के साथ अपने 31 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 320 रन बनाए थे। इसके बाद फिर आयरलैंड की महिला टीम को 16.5 ओवर में केवल 45 रनों पर ही ढेर कर दिया।

इस समय इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम (ENG-W vs IRE-W) आयरलैंड दौरे पर है। तभी तो इन दोनों टीमों के बीच इन तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार खेला गया। इस मुकाबले में टॉस को जीतकर इंग्लैंड की कप्तान केट क्रॉस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने आयरलैंड की टीम के सामने 320 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

वहीं जब इस विशाल लक्ष्य को बनाने के लिए आयरलैंड की टीम मैदान में आई तो केवल 16.5 ओवर में ही 45 रन पर आल आउट हो गई। तभी तो अब इंग्लैंड की महिला टीम ने इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीतकर एक ‘महारिकॉर्ड’ अपने नाम कर लिया है। महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के हिसाब से यह इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत भी है।
ENG-W vs IRE-W आयरलैंड ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड :-
इस मुकाबले में जब इंग्लैंड की टीम (ENG-W vs IRE-W) ने एक बड़ी जीत दर्ज की है तो वहीं आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्यूंकि केवल 45 रन पर ऑलआउट होने वाली आयरलैंड की टीम का वनडे क्रिकेट में यह अब तक का सबसे कम स्कोर है।

इस मुकाबले में खेलते हुए पहले ही ओवर से इंग्लैंड के गेंदबाजों ने आयरलैंड को झटका देना शुरू कर दिया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान केट क्रॉस ने गेंदबाजी की शुरुआत की और अपने ओवर की तीसरी गेंद पर ही उन्होंने आयरलैंड की कप्तान गेबी लुईस को बोल्ड कर दिया। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर ऐमी हंटर भी केवल 2 रन के निजी स्कोर पर ही आउट हो गई।
ENG-W vs IRE-W इंग्लैंड की गेंदबाजों ने बरपाया कहर :-
इस मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान केट क्रॉस ने अपने पहले ही ओवर में आयरलैंड की टीम (ENG-W vs IRE-W) पर शिकंजा कस दिया। जो उनकी टीम के गेंदबाजों ने अंत तक कसे रखा। तभी तो इस मुकाबले में आयरलैंड की पूरी टीम तास के पत्तों की तरह ही बिखर गई। इसके बाद फिर केट क्रॉस ने ओर्ला प्रेंडरगैस्ट को अपना शिकार बनाया। तभी तो उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 8 देकर 3 विकेट हासिल किए।

इसके बाद इस मुकाबले में आयलैंड की टीम (ENG-W vs IRE-W) 3 ओवर में ही 7 रन पर 3 विकेट गंवाकर पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई थी। इसके बाद फिर इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन फाइलर ने लिआ पॉल, रेबेका स्टोकेल और अर्लीन केली को आउट कर दिया। लॉरेन फाइलर ने भी अपने 6 ओवर में केवल 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके बाद फिर इंग्लैंड के लिए गेंदबाज कसर फ्रेया कैम्प और जॉर्जिया डेविस ने भी आयरलैंड के दो – दो बल्लेबाजों को आउट करते हुए पूरी टीम को केवल 45 रनों पर ही आल आउट कर दिया।
ये भी पढ़ें: सीरिया ने भारत को 3-0 से हराकर पहली बार जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप







