Tuesday, February 3

ENG Vs SA: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 342 रन की बड़ी हार का समना करना पड़ा है। इन दोनों के बीच यह मैच साउथहैंपटन में खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने जो रूट (100) और जैकब बेथेल (110) के शतकों के चलते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 414 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद इन रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम केवल 72 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस मैच में हारने के बादजूद भी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने यह सीरीज 2-1 से जीत ली है।

इंग्लैंड ने दर्ज की शानदार जीत :-

इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। उनके लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों जेमी स्मिथ ने 62 रन और बेन डकेट 31 रन बनाए। इसके बाद दिग्गज बल्लेबाज रूट और बेथेल ने अपनी टीम के लिए शानदार शतक लगाए।

England cricket team
England cricket team

इसके बाद फिर जोस बटलर ने 32 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाकर अपनी टीम को 400 के पार पहुंचाया। वहीं इसके बाद जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी के चलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने केवल 7 रन पर ही अपने 4 विकेट खो दिए। वहीं इस मैच में लगातार गिर रहे विकेटों के चलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम सस्ते में आउट हो गई।

जो रूट ने लगाया वनडे में अपना 19वां शतक :-

इस मैच में टॉस को जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने जब 59 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया था, तब इसके बाद रूट क्रीज पर आए। इस मैच में उन्होंने तब अपने चिर-परिचित अंदाज में क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की और 50 रन के स्कोर को बनाने के लिए 56 गेंदों का सहारा लिया। इसके बाद उन्होंने एक छोर से निरंतर स्कोर करते हुए अपनी इस पारी को शतक में बदल दिया।

joe root
joe root

इस मैच में उन्होंने 96 गेंदों में अपने 100 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके भी आए। इसके अलावा यह उनका अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 58वां शतक भी था। इसके चलते हुए अब वह विश्व में छठे सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। क्यूंकि वह वनडे में 19 शतक और टेस्ट में 39 शतक लगा चुके हैं।

जैकब बेथेल ने लगाया पहला शतक :-

इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने जब 117 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया था, तब क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए जैकब बेथेल आए। तब उन्होंने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नजर आ रही साउथहैम्पटन की पिच पर बल्लेबाजी करते हुए केवल 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Jacob Bethell
Jacob Bethell

इस पिच पर टिकने के बाद उन्होंने तेजी से रन बटोरते हुए 76 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इसके बाद वह 82 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि उन्होंने रूट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के 182 रन की साझेदारी भी की।

इंग्लैंड की टीम ने रचा इतिहास :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने रनों के लिहाज से वनडे इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज कर ली है। वहीं इससे पहले सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम (317 रन से जीत बनाम श्रीलंका, 2023) था। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम ने वनडे में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।

Jofra Archer
Jofra Archer

जबकि उन्होंने 7वीं बार 400+ रन भी बनाए हैं। इसके चलते हुए अब इस मामले में इंग्लैंड ने भारत की बराबरी कर ली है। इस मामले में भारत और इंग्लैंड से आगे सिर्फ दक्षिण अफ्रीका की टीम हैं, जिन्होंने 8 पारियों में 400+ रन बनाए हैं।

बटलर और स्मिथ ने लगाए शानदार अर्धशतक :-

इस मैच में बटलर ने 32 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए हैं। उनकी इस पारी में 8 चौके और 1 छक्का भी नजर आया। जबकि यह उनके वनडे करियर का 29वां अर्धशतक भी साबित हुआ। इसी बीच उन्होंने अपने अपने घर पर खेलते हुए 2,500 वनडे रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है। उनके अलावा इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए स्मिथ ने भी 48 गेंदों में 62 रन बनाए। उनकी इस पारी में 9 चौके और 1 छक्का भी आया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version