Saturday, March 21

India A के लिए खेलते हुए नारायण जगदीशन ने USA के खिलाफ T20 World Cup 2026 वार्मअप मैच में शतक लगाकर शानदार फॉर्म का संकेत दिया।

T20 World Cup 2026 से पहले खेले जा रहे वार्मअप मुकाबले टीमों को अपनी तैयारियां परखने का मौका दे रहे हैं। इसी कड़ी में India A और USA के बीच Navi Mumbai में यह मुकाबला खेला गया, जहां बल्लेबाजों का दबदबा साफ नजर आया। इस मैच में सबसे बड़ा आकर्षण India A के विकेटकीपर बल्लेबाज Narayan Jagadeesan का शतक रहा, जिसने मैच की दिशा और चर्चा दोनों को पूरी तरह अपने नाम कर लिया।

बता दें कि, इस मुकाबले में USA ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला ICC Men’s T20 World Cup 2026 के वार्मअप मैचों का हिस्सा है और इसे Dr DY Patil Sports Academy में खेला जा रहा है। शाम को शुरू हुए इस डे-नाइट मैच में पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल दिखी, जिसका India A के बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया।

India A की बल्लेबाजी और जगदीशन का शतक

India A की शुरुआत तेज रही, जहां प्रियांश आर्य ने सिर्फ 13 गेंदों में 28 रन बनाकर शुरुआती लय तैयार की। इसके बाद क्रीज पर जमे नारायण जगदीशन ने एक छोर संभाल लिया और पूरे आत्मविश्वास के साथ रन बनाते रहे।

जगदीशन ने इस मैच में 49 गेंदों में शतक लगाते हुए 55 गेंदों पर 104 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने स्ट्राइक रोटेशन के साथ साथ बड़े शॉट्स का सही समय पर इस्तेमाल किया, जिससे USA के गेंदबाज दबाव में आ गए।

उनके अलावा, लम्बे समय बाद चोट से वापसी कर रहे तिलक वर्मा ने भी 24 गेंदों में 38 रन की उपयोगी पारी खेली और उसके बाद अंत में कप्तान आयुष बडोनी ने 26 गेंदों में 60* रन बनाकर स्कोर को और मजबूत किया। इन बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी के चलते इंडिया A ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 238 रन बनाए।

USA की गेंदबाजी का हाल

USA की ओर से शुभम रंजाने, जसदीप सिंह और अली खान को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, बाकी गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे। भारतीय बल्लेबाजों ने मिलिंद कुमार और शैडली वैन शाल्कविक जैसे गेंदबाजों पर खुलकर रन बटोरे। USA के लिए यह मुकाबला सीखने वाला रहा, जहां उनकी लाइन और लेंथ बार-बार बिगड़ती नजर आई

T20 क्रिकेट में नारायण जगदीशन का प्रदर्शन

नारायण जगदीशन का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा है। उन्होंने T20 क्रिकेट में अब तक 73 मैचों में 1666 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 31 से ज्यादा का रहा है और स्ट्राइक रेट 127 के आसपास रहा है।

हालांकि, उनके नाम T20 में 11 अर्धशतक दर्ज हैं, लेकिन उन्होंने अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है। अब वार्मअप मैच में उनकी पारी ने उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है।

आईपीएल में जगदीशन का रिकॉर्ड

आईपीएल में जगदीशन को सीमित मौके मिले हैं। उन्होंने अब तक 13 मैच खेले हैं और 162 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए वह अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करते रहे हैं।

आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 110 के आसपास रहा है, लेकिन घरेलू क्रिकेट और India A जैसे मंच पर वह ज्यादा खुलकर खेलते नजर आते हैं।

T20 World Cup 2026 वार्मअप मैचों के लिए India A टीम का स्क्वॉड

आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version