Monday, February 2

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में कंधा डिसलोकेट होने के बाद ईशान मलिंगा का T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलना मुश्किल हो सकता है।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा की T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में उनका कंधा डिसलोकेट हो गया, जिसके बाद वह सीरीज के तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं। इस चोट ने उनके टी20 वर्ल्ड कप टीम में चयन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि, यह घटना पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले के दौरान इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में हुई। बारिश के चलते लंबे ब्रेक के बाद गेंदबाजी करते हुए डिलीवरी रिलीज के समय ईशान मलिंगा के बाएं कंधे में अचानक खिंचाव आया और वह फॉलोथ्रू के दौरान जमीन पर गिर पड़े।

MRI रिपोर्ट का इंतजार, कोलंबो लौटेंगे मलिंगा

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि ईशान मलिंगा को कोलंबो भेजा जा रहा है, जहां उनका MRI स्कैन कराया जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की चिकित्सा योजना तय की जाएगी।

श्रीलंका क्रिकेट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चोट की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह पर बना संशय

रिपोर्टके अनुसार, ईशान मलिंगा को T20 वर्ल्ड कप 2026 की श्रीलंकाई टीम में चुना गया था, हालांकि स्क्वॉड की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। अब इस चोट के बाद उनका 15-सदस्यीय टीम में बने रहना मुश्किल नजर आ रहा है।

गौरतलब हो कि, 31 जनवरी के बाद स्क्वॉड में किसी भी बदलाव के लिए ICC की मंजूरी जरूरी होगी, जिससे चयन प्रक्रिया और भी कठिन हो गई है।

शानदार फॉर्म में थे ईशान मलिंगा

यह चोट ईशान मलिंगा के लिए इसलिए भी ज्यादा निराशाजनक है, क्योंकि उन्होंने हाल के महीनों में शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2025 में प्रभावशाली डेब्यू के बाद वह श्रीलंका के तेज गेंदबाजी क्रम में तेजी से ऊपर आए थे।

उन्होंने अपने करियर में अब तक आठ T20I मैचों में आठ विकेट लिए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 17.1 रहा है, जो उनकी प्रभावशीलता को दिखाता है।

तीसरे T20I में प्रमोद मदुशन को मिल सकता है मौका

ईशान मलिंगा के बाहर होने के बाद प्रमोद मदुशन तीसरे T20I में उनकी जगह ले सकते हैं। वह पहले से ही सीरीज के लिए बैकअप विकल्प के तौर पर टीम के साथ हैं और अब खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

तेज गेंदबाजी में विकल्पों की कमी नहीं

अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा, तो श्रीलंका के पास तेज गेंदबाजों के कई विकल्प मौजूद हैं। प्रमोद मदुशन और नुवान तुषारा इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

इसके अलावा असिथा फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका भी चयन के दावेदार हैं। बिनुरा और मदुशंका टीम के इकलौते बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जिससे उनका दावा और मजबूत हो सकता है।

MRI रिपोर्ट पर टिकी हैं नजरें

फिलहाल श्रीलंका की नजरें ईशान मलिंगा की MRI रिपोर्ट पर टिकी हैं। अगर चोट गंभीर साबित होती है, तो T20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले टीम कॉम्बिनेशन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

ईशान मलिंगा की फिटनेस रिपोर्ट न सिर्फ उनकी किस्मत तय करेगी, बल्कि श्रीलंका की गेंदबाजी रणनीति पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version